फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब नीली जर्सी में दहाड़ेगा 'सिक्सर किंग', युवी ने खास अंदाज में दी फैंस को खुशखबरी

Wed, 19 Dec 2018 12:02 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 19 Dec 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh is excited to be part of mumbai indians for upcoming ipl
yuvraj singh

टीम इंडिया को दो विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह अगले साल नीली जर्सी पहनने को तैयार हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज को मंगलवार को जयपुर में संपन्न आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए में खरीदा। अब 2019 आईपीएल में युवी मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे।

yuvraj singh is excited to be part of mumbai indians for upcoming ipl
yuvraj singh

इससे पहले युवराज किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे, लेकिन वहां प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने इस साल उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। 2019 आईपीएल के लिए नीलामी में युवी को पहले दौर में खरीददार नहीं मिला था। यह देख युवी के फैंस को जोरदार झटका लगा और उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर फोड़ा। यह देखना वाकई निराशाजनक था कि भारत के विश्व कप के हीरो पर कोई बोली ही नहीं लगा रहा।

yuvraj singh is excited to be part of mumbai indians for upcoming ipl
yuvraj singh dhoni

हालांकि, अगले दौर में युवी के लिए मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई और 37 वर्षीय बल्लेबाज को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। वैसे, चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी युवी को लेकर माहौल बनाया था कि वह उन पर दांव लगा सकती है, लेकिन नीलामी के दिन उसने अपना पैडल नहीं उठाया। बहरहाल, युवराज सिंह नीली जर्सी पहनने को लेकर बेहद उत्सुक दिखे। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने पर युवी ने खुशी व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh is excited to be part of mumbai indians for upcoming ipl
युवराज सिंह

युवराज ने ट्वीट किया, 'मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। सीजन की शुरुआत का इंतजार है। जल्द मिलेंगे रोहित शर्मा।' इसके अलावा युवराज ने मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक वीडियो भी तैयार किया, जिसमें उन्होंने अपने ही अंदाज में फैंस के समर्थन की मांग की। यह देखना रोचक होगा कि युवराज आगामी सीजन में कैसा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि यह उनके करियर का आखिरी आईपीएल सीजन भी हो सकता हैं।



 

 

विज्ञापन
yuvraj singh is excited to be part of mumbai indians for upcoming ipl
युवराज सिंह और विराट कोहली

याद हो कि एक समय युवराज सिंह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने युवी को आईपीएल नीलामी में 16 करोड़ में खरीदा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed