विराट कोहली की टीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाले विश्व कप के अंतिम ग्रुप मैच में जीत के साथ शीर्ष पर रहना चाहेगी। पहले ही अंतिम चार में दूसरा स्थान पक्का कर चुकी भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत से अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है बशर्ते ऑस्ट्रेलिया पहले ही बाहर हो चुकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच में हार जाए इसलिए शीर्ष स्थान और न्यूजीलैंड के खिलाफ संभावित सेमीफाइनल के लिए काफी मशक्कत होगी क्योंकि खतरनाक इंग्लैंड का सामना करना मुश्किल होगा। ऐसे में आइए जानते हैं श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।
श्रीलंका के खिलाफ टीम में हो सकता है बड़ा उलटफेर, विराट इन 11 खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल के कंधों पर होगी। पिछले कुछ मैचों में रोहित-राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है, ठीक उसी तरह श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में रोहित और राहुल की सलामी जोड़ी से काफी उम्मीदें होंगी। उप-कप्तान रोहित शर्मा 544 रन के साथ उनके सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने इस दौरान रिकॉर्ड बराबरी वाले चार शतक भी जड़े। पिछले मैच में रोहित ने शतक तो राहुल ने 77 रन की शानदार पारी खेली थी।
मिडिल ऑर्डर
जीत की लय के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मध्यक्रम अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कप्तान कोहली के लिए भी यह विश्व कप अच्छा रहा है, हालांकि उनके स्तर के हिसाब से इतना बेहतरीन नहीं रहा और उनके नाम पांच अर्द्धशतक के साथ 400 से ज्यादा रन हैं। वहीं, नंबर चार में बदलाव हो सकता है। धोनी नंबर चार पर भी उतर सकते हैं। हालांकि टीम के साथ मयंक अग्रवाल भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं। कप्तान कोहली उन्हें भी आजमा सकते हैं।
विकेटकीपर/ऑलराउंडर
विकेटकीपिंग की भूमिका में खुद एमएस धोनी रहेंगे। यहां टीम मैनेजमेंट बदलाव कर सकती है। फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह तय है। हार्दिक के अलावा रविंद्र जडेजा व केदार जाधव में किसी एक को मौका मिल सकता है। मध्यक्रम में केदार जाधव की वापसी हो सकती है क्योंकि वह ऑफ ब्रेक गेंद फेंकते हैं। पर दिनेश कार्तिक के लिए यह थोड़ा अनुचित होगा, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया था। वहीं, ऋषभ पंत को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
गेंदबाजी
टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिन के साथ मैदान पर उतर सकती है। जसप्रीत बुमराह (14) की अगुआई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण को मोहम्मद शमी (14 विकेट) का पूरा सहयोग मिला है और सेमीफाइनल से पहले इन्हें कुछ आराम देना आदर्श स्थिति होगी। पर अंक तालिका में शीर्ष स्थान दाव पर लगा है तो कोहली कम से कम एक को तो मैदान पर उतारना ही चाहेंगे। भुवनेश्वर कुमार भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रह सकते हैं। वहीं, स्पिन का जिम्मा युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी।