{"_id":"5d1fd0f38ebc3e3c751f5eff","slug":"world-cup-2019-eyes-on-these-five-players-against-sri-lanka-at-leeds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ दहाड़ेगें ये पांच भारतीय शेर, निगाहें सातवीं जीत पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के खिलाफ दहाड़ेगें ये पांच भारतीय शेर, निगाहें सातवीं जीत पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 06 Jul 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 2019 का 44वां मुकाबला मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच लीड्स में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुकी टीम इंडिया के लिए आज का मैच महज औपचारिकता भर होगी, लेकिन विराट कोहली की टीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाले विश्व कप के अंतिम ग्रुप मैच में जीत के साथ शीर्ष पर रहना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं वो पांच खिलाड़ी, जो श्रीलंका पर आसानी से जीत दर्ज कर सकते हैं।
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दो मैचों में लगातार शतक ठोकने वाले हिटमैन रोहित शर्मा इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने चार शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी उनसे एक शतक की उम्मीद होगी। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं तो वह विश्व कप के इतिहास में एक नया अध्याय लिख देंगे।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social Media
विराट कोहली भी शानदार फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से जमकर रन भी निकल रहे हैं, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में उनका बल्ला खामोश रहा था और ज्यादा का स्कोर नहीं कर सके। मौजूदा वह विश्व कप में वह लगातार रिकॉर्ड पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट में विराट के बल्ले से एक भी शतक नहीं देखने को मिले हैं। श्रीलंका के खिलाफ कप्तान विराट कोहली से उम्मीद होगी कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे और शतक जमाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
एमएस धोनी एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका अनुभव टीम को हर वक्त काम आता है। धोनी नंबर चार से लेकर सात तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। खासकर ऐसे मौके पर धोनी अपने रंग में नजर आते हैं, जब टीम को रन की दरकार होती है। धोनी एक छोर को संभाल कर मजबूती से टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाते हैं। मगर मौजूदा विश्व कप में वह अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। पिछले मैच में धोनी के बल्ले से महज 35 रन निकले थे।
विज्ञापन
5 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की आक्रमण की धुरी हैं। नई गेंद के साथ-साथ वह पुरानी गेंद से भी विकेट लेने में कामयाब दिख रहे हैं। बुमराह डेथ ओवर में विपक्षी बल्लेबाजों पर नकेल कसने में सफल हो रहे हैं। बुमराह की कमजोरी खोजने से नहीं मिल रही, शायद यही कारण है कि कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ कामयाब नहीं हो पा रहा। बुमराह ने मौजूदा विश्व कप में अभी तक कुल 14 विकेट झटके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।