फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला टी-20 विश्व कप: शेफाली वर्मा को कैसे रोकेगा ऑस्ट्रेलिया, स्पिनर्स के लिए भी बनाया प्लान

Sun, 08 Mar 2020 07:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 08 Mar 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
Women World T20: Shafali verma and Indian spinners are biggest threat for Australia ahead of finals
शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर - फोटो : ट्विटर

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को महिला विश्वकप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। सर्वाधिक चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार फाइनल में पहुंचीं भारतीय महिलाओं को हर हाल में रोकना चाहेगी। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे भारत के पास शेफाली के रूप में विश्व क्रिकेट की सबसे विध्वंसक बल्लेबाज हैं।

Women World T20: Shafali verma and Indian spinners are biggest threat for Australia ahead of finals
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली ने 161 की शानदार स्ट्राइक रेट से टूर्नामेंट में 161 रन बनाने के साथ भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। शेफाली के अलाव वैसे तो स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भारतीय बल्लेबाजी क्रम को मजबूत बनाते हैं, लेकिन कंगारूओं के लिए सबसे बड़ी समस्या 16 वर्षीय शेफाली ही होगी।

Women World T20: Shafali verma and Indian spinners are biggest threat for Australia ahead of finals
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फाइनल की पूर्व संध्या पर इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्हाइट ने कहा कि भारत की आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को रोकने के लिए गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को दिमागी रूप से खेलना होगा। व्हाइट ने 2019 में महिला टी20 चैलेंज में इस युवा खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women World T20: Shafali verma and Indian spinners are biggest threat for Australia ahead of finals
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर

व्हाइट ने कहा, 'सब को पता है उसकी कमजोरी क्या है और शेफाली को भी यह पता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले उसके खिलाफ उस तरह की गेंदबाजी की है। आपको उसके खिलाफ दिमागी खेल खेलना होगा जिससे उसकी कमजोरी उजागर हो जाए। जब वह विफल होती है तो वह जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाती है। मैंने शेफाली समझाया कि वह ज्यादा तनाव ना ले यह सिर्फ क्रिकेट है।'

विज्ञापन
Women World T20: Shafali verma and Indian spinners are biggest threat for Australia ahead of finals
पूनम यादव - फोटो : सोशल मीडिया

बल्लेबाजी के साथ-साथ भारतीय टीम की स्पिनर्स भी उसकी बड़ी ताकत हैं। ऑस्ट्रेलिया केवल लेग स्पिनर पूनम यादव को खेलने पर ही ध्यान नहीं दे रहा है बल्कि भारत के मजबूत स्पिन आक्रमण से निबटने के लिए वह धीमी गति के गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed