फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ramesh Powar, Ashish Winston Zaidi tipped to join BCCI junior men’s selection committee know details

बीसीसीआई: जूनियर पुरुष चयन समिति में दिख सकते हैं नए चेहरे, रमेश पोवार-आशीष जैदी की एंट्री के मिले संकेत

Sat, 19 Sep 2026 06:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Sep 2026 06:09 PM IST
सार

भारत के पूर्व स्पिनर रमेश पोवार बीसीसीआई की जूनियर पुरुष चयन समिति में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पोवार ने इसके लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
Ramesh Powar, Ashish Winston Zaidi tipped to join BCCI junior men’s selection committee know details
रमेश पोवार - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार और उत्तर प्रदेश के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष विंस्टन जैदी राष्ट्रीय जूनियर पुरुष चयन समिति में शामिल हो सकते हैं। 24 अगस्त को बीसीसीआई ने इस समिति में पांच पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर थी। एक तरफ भारत की अंडर-19 पुरुष टीम राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। वहीं, दूसरी ओर अगली जूनियर चयन समिति बनाने की प्रक्रिया भी तेजी पकड़ रही है।
विज्ञापन

पोवार-जैदी ने किया है आवेदन 
नई समिति, तमिलनाडु के पूर्व क्रिकेटर एस. शरथ की अध्यक्षता वाली मौजूदा समिति की जगह लेगी। मौजूदा समिति में राणादेब बोस (ईस्ट जोन), हरविंदर सिंह सोढ़ी (नॉर्थ जोन), पथिक पटेल (वेस्ट जोन) और कृष्ण मोहन (सेंट्रल जोन) शामिल हैं। शनिवार को सूत्रों ने बताया, पोवार और जैदी ने समिति का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो पोवार नए मुख्य जूनियर चयनकर्ता और वेस्ट जोन के प्रतिनिधि बन सकते हैं, जबकि जैदी सेंट्रल जोन से जूनियर चयनकर्ता बन सकते हैं।

48 वर्षीय पोवार ने हाल ही में पद छोड़ने से पहले पिछले दो सीजन तक गुजरात की सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच के तौर पर काम किया था। उन्होंने दो बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के तौर पर भी काम किया; उनका दूसरा कार्यकाल तब खत्म हुआ जब उन्हें बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी में स्पिन-बॉलिंग कोच के तौर पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए खेल चुके हैं पोवार
मुंबई के रहने वाले पोवार ने 2004 से 2007 के बीच भारत के लिए दो टेस्ट मैच और 31 वनडे मैच खेले। वहीं, जैदी ने उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए 110 फर्स्ट-क्लास मुकाबलों और 47 लिस्ट-ए मुकाबलों में कुल 427 विकेट लिए। नई जूनियर चयन समिति के बाकी शेष संभावित सदस्यों के बारे में जानकारी आने वाले दिनों में मिलने की उम्मीद है। यह समिति कोचिंग कैंप के लिए अंडर-22 तक की उम्र वाली टीमों को चुनने और घरेलू व विदेशी टीमों के खिलाफ भारत के जूनियर मुकाबलों (सभी फॉर्मेट में, देश और विदेश में) के लिए जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed