{"_id":"6aae37d00ac2378d470924df","slug":"asian-games-2026-india-men-s-cricket-team-faces-kit-sizing-issue-bcci-makes-separate-hotel-arrangements-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियाड 2026: जापान जाने से पहले टीम इंडिया की अजीब परेशानी, किट को लेकर क्यों मचा घमासान? सही साइज पर फंसा पेच","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
एशियाड 2026: जापान जाने से पहले टीम इंडिया की अजीब परेशानी, किट को लेकर क्यों मचा घमासान? सही साइज पर फंसा पेच
Sat, 19 Sep 2026 12:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:50 PM IST
सार
एशियन गेम्स के लिए जापान रवाना होने से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को किट के सही साइज के लिए इंतजार करना पड़ा। बीसीसीआई और आईओए के किट सप्लायर जेएसडब्ल्यू इंस्पायर के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई। वहीं, नागोया में खिलाड़ियों की ठहरने की व्यवस्था को लेकर बीसीसीआई ने अलग होटल का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
विस्तार
एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जापान रवाना होने से ठीक पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को किट से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। टीम के कुछ खिलाड़ी अपने सही साइज के किट का इंतजार कर रहे थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई को मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के किट सप्लायर जेएसडब्ल्यू इंस्पायर के बीच खिलाड़ियों की जर्सी को लेकर लगातार बातचीत और समन्वय हुआ।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को रविवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी से जापान के लिए रवाना होना है। टीम को एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दो अलग-अलग तरह की जर्सी की जरूरत होगी। भारत 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मुकाबले में अपनी नियमित किट पहनेगा, जबकि 28 सितंबर से शुरू होने वाली एशियन गेम्स की क्रिकेट प्रतियोगिता में आधिकारिक एशियन गेम्स जर्सी में उतरेगा।

- फोटो : Reuters
ज्यादातर खिलाड़ियों की किट की समस्या दूर
आईओए के एक सूत्र ने बताया कि खिलाड़ियों की किट के साइज को लेकर समस्या थी, लेकिन ज्यादातर मामलों को सुलझा लिया गया है। कुछ खिलाड़ियों की किट अभी बाकी है और उन्हें जल्द उपलब्ध कराने की बात कही गई है। सूत्र ने कहा, 'क्रिकेटरों की किट में साइज को लेकर समस्या थी। ज्यादातर समस्याओं को ठीक कर दिया गया है। कुछ किट अभी बाकी हैं और उन्हें जल्द ही टीम को पहुंचा दिया जाएगा। वहां खिलाड़ियों को दो अलग-अलग जर्सी की जरूरत है, एक द्विपक्षीय मुकाबले के लिए और दूसरी एशियन गेम्स के लिए, ऐसे में ऐसा हो सकता है।' इस तरह टीम के जापान रवाना होने से पहले किट का बड़ा हिस्सा तैयार हो चुका है, जबकि बाकी खिलाड़ियों के लिए भी जल्द व्यवस्था किए जाने की उम्मीद है।

एशियन गेम्स 2026
- फोटो : AP
नागोया में ठहरने को लेकर बीसीसीआई ने उठाया अलग कदम
किट के अलावा नागोया में भारतीय क्रिकेट टीम के ठहरने की व्यवस्था भी चर्चा में है। एशियन गेम्स में कई भारतीय खिलाड़ियों को आवास मिलने में देरी का सामना करना पड़ा है। इन परेशानियों को देखते हुए बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम के लिए खुद होटल की व्यवस्था करने का फैसला किया है। इस बार एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के लिए कोई अलग गेम्स विलेज नहीं बनाया गया है। आयोजकों ने खिलाड़ियों के ठहरने के लिए क्रूज जहाज, कंटेनर और होटल जैसे विकल्पों का इस्तेमाल किया है। कुछ खिलाड़ियों को अपने आवास में चेक-इन करने के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़ा। बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम के लिए उपलब्ध कराए गए कमरों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। एक सूत्र के मुताबिक, खिलाड़ियों के किट बैग रखने तक के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी।

- फोटो : IANS
‘कमरे में किट बैग रखने की भी जगह नहीं थी’
सूत्र ने कहा, 'महिला टीम के आवास को लेकर कभी कोई समस्या नहीं थी। पुरुष टीम के लिए आयोजकों की ओर से दिए गए कमरों में किट बैग रखने तक की जगह नहीं थी। वहां बड़े होटलों की संख्या भी ज्यादा नहीं है, लेकिन बीसीसीआई ने जापान रवाना होने से कुछ समय पहले ही अपनी अलग व्यवस्था कर ली।'
भारतीय महिला क्रिकेट टीम फिलहाल आईओए की ओर से उपलब्ध कराए गए आवास में ही ठहरी हुई है। पुरुष टीम के लिए अलग होटल की व्यवस्था ऐसे समय में की गई है, जब एशियन गेम्स में अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भी आवास संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष टीम एशियन गेम्स में क्रिकेट का स्वर्ण पदक हासिल करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।