फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Yuvraj Singh's Six Sixes Off Stuart Broad: 19 Years Since an Iconic T20I Moment

फ्लिंटॉफ से बहस...और फिर ब्रॉड पर टूटा कहर: 19 साल पहले युवराज ने मचाया था ऐसा तूफान, आज भी नहीं भूला क्रिकेट

Sat, 19 Sep 2026 11:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

19 साल पहले 19 सितंबर 2007 को युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 16 गेंदों में 58 रन की विस्फोटक पारी खेली। भारत ने यह मुकाबला 18 रन से जीता था।

विज्ञापन
Yuvraj Singh's Six Sixes Off Stuart Broad: 19 Years Since an Iconic T20I Moment
युवराज सिंह - फोटो : ICC

विस्तार

19 सितंबर 2007 की तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा खास रहेगी। दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे पहले टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने थे। डरबन के किंग्समीड में हुए सुपर-आठ मुकाबले में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर ऐसा कारनामा किया, जिसे क्रिकेट प्रशंसक आज भी याद करते हैं।
विज्ञापन


भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-आठ का पहला मैच गंवाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की युवा टीम को अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए जीत की जरूरत थी। इसी दौरान युवराज ने मैदान पर कदम रखा और कुछ ही गेंदों में पूरे मैच का रुख बदल दिया।
विज्ञापन

Yuvraj Singh's Six Sixes Off Stuart Broad: 19 Years Since an Iconic T20I Moment
2007 में 19 सितंबर को बरसा था युवराज का कहर - फोटो : ICC/Twitter
फ्लिंटॉफ से बहस के बाद आया तूफान
युवराज के क्रीज पर आने से पहले उनकी एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ कहासुनी हुई थी। माहौल गर्म होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान पॉल कॉलिंगवुड ने 21 वर्षीय स्टुअर्ट ब्रॉड को 19वें ओवर की जिम्मेदारी दी। इसके बाद जो हुआ, वह टी20 क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया।

ब्रॉड की पहली गेंद युवराज ने मिडविकेट के ऊपर से छक्के के लिए भेजी। दूसरी गेंद को उन्होंने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से उड़ाया। तीसरी और चौथी गेंद डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से गईं। पांचवीं गेंद फिर मिडविकेट के ऊपर से छक्के के लिए पहुंची। आखिरी गेंद को युवराज ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से सीमा के बाहर भेज दिया। ब्रॉड के उस ओवर में इतिहास रच गया। युवराज ने टी20 क्रिकेट की परिभाषा बदल दी थी। छह गेंद, छह छक्के और 36 रन बटोरे थे।
 
विज्ञापन

Yuvraj Singh's Six Sixes Off Stuart Broad: 19 Years Since an Iconic T20I Moment
2007 में 19 सितंबर को बरसा था युवराज का कहर - फोटो : ICC/Twitter
12 गेंद में अर्धशतक, 16 में 58 रन
छठे छक्के के साथ युवराज ने महज 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उस समय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतकों में शामिल था। वह आखिरकार सिर्फ 16 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में सात छक्के और तीन चौके शामिल थे। भारत ने चार विकेट पर 218 रन बनाए और इंग्लैंड को 18 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

Yuvraj Singh's Six Sixes Off Stuart Broad: 19 Years Since an Iconic T20I Moment
2007 में 19 सितंबर को बरसा था युवराज का कहर - फोटो : ICC/Twitter
टी20 में पहली बार हुआ ऐसा
ब्रॉड के उस ओवर में छह छक्के लगाकर युवराज टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इससे पहले 2007 में ही हर्शल गिब्स ने वनडे में नीदरलैंड्स के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। युवराज की खासियत यही थी कि उन्हें लय में आने के लिए ज्यादा गेंदों की जरूरत नहीं होती थी। कुछ ही गेंदों में वह मैच का पूरा रुख बदलने की क्षमता रखते थे।

Yuvraj Singh's Six Sixes Off Stuart Broad: 19 Years Since an Iconic T20I Moment
युवराज और अभिषेक - फोटो : ANI/PTI
युवराज की विरासत आगे बढ़ा रहे नए बल्लेबाज
19 साल बाद भारतीय क्रिकेट में पावर हिटिंग का अंदाज और आक्रामक हो गया है। हाल ही में अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पुरुष टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन चुके हैं।

दिलचस्प बात यह भी है कि अभिषेक शर्मा युवराज को अपना मेंटर बता चुके हैं। यानी जिस आक्रामक बल्लेबाजी की झलक युवराज ने 2007 में दुनिया को दिखाई थी, उसकी छाप नई पीढ़ी में भी दिखाई दे रही है। 19 साल बाद रिकॉर्ड बदलते जा रहे हैं, नए सितारे सामने आ रहे हैं, लेकिन 19 सितंबर 2007 की वह छह छक्कों वाली शाम आज भी युवराज सिंह के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed