आईपीएल 2020 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 29 मार्च से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। दुनियाभर के खिलाड़ी इस लीग में खेलने के लिए पहुंचते हैं। आईपीएल एक ऐसी लीग रही है, जिसने युवाओं को मंच दिए हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर भी कुछ दिग्गजों ने अपना जलवा बिखेरा है। इस लीग में सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, शेन वॉर्न और ब्रेंडन मैकुलम जैसे सुरमाओं ने अपना कमाल दिखाया है। यह लीग हर साल कुछ नए खिलाड़ियों को चमकने का मौका देती हैं, वहीं, कई दिग्गज खिलाड़ी हर साल इस लीग से संन्यास लेकर क्रिकेट को अलविदा कह देते हैं, कुछ अपने प्रदर्शन की वजह से अगले साल खेलने का मौका गंवा देते हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिनके लिए 2020 का अईपीएल आखिरी हो सकता है।
2 of 6
सौरभ तिवारी
- फोटो : Social Media
सौरभ तिवारी ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए 2010 में अंडर-23 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था। 2008 में भारतीय अंडर-19 टीम की विश्व जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सौरभ तिवारी शुरुआत में क्रिकेट के दुनिया में छाए रहे, लेकिन लंबे समय तक उनके फॉर्म ने साथ नहीं दिया। तिवारी ने 2017 से अभी तक मात्र एक ही आईपीएल मैच खेला है। इस साल मुंबई ने एक बार फिर से उन्हें खरीदा है। मुंबई पहले ही सितारों से सजी हुई है, ऐसे में सौरभ के लिए प्लेइंग XI में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा। इस साल के बाद हो सकता है, उन्हें आईपीएल में खरीदार ना मिले।
3 of 6
विराट कोहली और पार्थिव पटेल
- फोटो : पीटीआई
17 साल और 153 दिन की उम्र और साल 2002 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पार्थिव पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं। 34 वर्षीय पटेल अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और वो कई मौकों पर कमेंट्री भी करते हुए नजर आ चुके हैं। ऐसे में पार्थिव पटेल का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है।
4 of 6
अंबाती रायुडू
- फोटो : ipl
अंबाती रायुडू के लिए पिछला साल क्रिकेट के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए सीजन में 602 रन बनाने वाले अंबाती का चयन विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम में नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने अपना फैसला वापस भी लिया। सुपरकिंग्स द्वारा इस साल रिटेन किए जाने के बाद रायुडू एक बार फिर से तैयार हैं। 35 वर्षीय रायुडू अगर इस साल असफल रहे, तो हो सकता है कि ये उनका आखिरी आईपीएल हो।
5 of 6
हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
हरभजन सिंह ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस की ओर से किया था। 2008 से 2017 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले कप्तानी भी की और तीन आईपीएल ट्रॉफी जीत का भी हिस्सा रहे। 2018 से हरभजन सीएसके के खेमे में आए और अब माही की कप्तानी में खेल रहे हैं। 40 वर्षीय हरभजन इस सीजन के बाद अपने करियर पर विराम लगा सकते हैं। वो लगातार कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं।