फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan in support of Yashasvi Jaiswal Calls for given a chance in the ODI series against West Indies

यशस्वी के समर्थन में उतरे इरफान पठान: विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका देने की मांग, बोले- उन पर रहेगी नजर

Sat, 19 Sep 2026 03:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Sep 2026 03:22 PM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व ऑलआउंडर इरफान पठान का कहना है कि टीम प्रबंधन को यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग-11 में मौका देना चाहिए। इरफान ने जोर दिया कि विश्व कप से पहले बैकअप ओपनर को पर्याप्त मौके मिलने जरूरी है।

विज्ञापन
Irfan Pathan in support of Yashasvi Jaiswal Calls for given a chance in the ODI series against West Indies
यशस्वी और इरफान - फोटो : BCCI/ANI

विस्तार

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने यशस्वी जायसवाल का समर्थन करते हुए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका देने की वकालत की है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होना है। यशस्वी भारत के बैकअप ओपनर रहे हैं और उन्हें मिले सीमित मौकों में उन्होंने काफी प्रभावित किया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक खेले छह वनडे मैचों में दो शतक लगाए हैं और कप्तान शुभमन गिल व अनुभवी रोहित शर्मा के बाद ओपनर के तौर पर खुद को भरोसेमंद साबित किया है।
विज्ञापन


भारत 27 सितंबर से घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रहा है। ऐसे में पठान यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि भारतीय टीम प्रबंधन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को कैसे मौके देता है, ताकि वनडे विश्व कप 2027 से पहले उनकी लय बनी रहे।
विज्ञापन

विश्व कप से पहले पर्याप्त मौके मिलने पर दिया जोर 
पठान ने कहा, इस सीरीज में एक खिलाड़ी पर मेरी नजर रहेगी। वह यशस्वी जायसवाल हैं। यह देखने के लिए उत्सुक हूं किउन्हें कितने मौके मिलते हैं, खासकर वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में। देखिए, एक बात तो तय है, यशस्वी आपके बैकअप ओपनर हैं। अभी वह आपके तीसरे ओपनर हैं। जब तक आप विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे, तब तक ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपके बैकअप ओपनर को पर्याप्त मौके न मिले हों। इसी वजह से जब भी मौका मिले, उन्हें खेलते हुए देखना मेरे लिए जरूरी है।
विज्ञापन

नए खिलाड़ियों के लिए क्या बोले पठान?
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल बचाने के लिए भारत ने टी20 के लिए एक मजबूत टीम भेजी है, इसलिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में कुछ नए खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें नमन धीर और आकिब नबी भी हैं जिन्हें पहली बार भारतीय टीम के लिए बुलावा आया है और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। पठान वेस्टइंडीज सीरीज को इन खिलाड़ियों के लिए एक मौके के तौर पर देखते हैं।

पठान ने कहा, श्रेयस, अक्षर और वाशिंगटन सुंदर एशियन गेम्स खेल रहे हैं, इसलिए वे टीम में नहीं हैं। बाकी खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा मौका है। यह एक तरह की दूसरी टीम है जिसमें कई खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है। नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिलेगा, जुरेल को मौका मिलेगा। इसके साथ ही, आकिब नबी को मौका मिलेगा और गुरनूर बरार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना करियर आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पठान बोले- बेंच स्ट्रेंथ आजमा सकता है भारत
पठान ने बताया कि भारतीय टीम घरेलू सीरीज में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है। उन्होंने कहा, आप वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा कर सकते हैं और मुझे लगता है कि यह सही दिशा भी है। आपको बहुत सी बातें पता चलेंगी, क्योंकि अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले आपको 11 मैच खेलने को मिलेंगे। इन मैचों में आप बेंच स्ट्रेंथ को भी देखना चाहेंगे।

पठान ने कहा, यह एक मौका है क्योंकि अगर एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज एक साथ हो रही हैं, तो यह एक तरह से अच्छी बात है क्योंकि कई युवा खिलाड़ियों को निश्चित रूप से मौका मिलेगा। एक और खिलाड़ी जिसके बारे में मैं जरूर बात करना चाहूंगा, वह है नमन धीर। मैं सच में उनकी तारीफ करता हूं। मुझे लगता है कि उनमें बहुत टैलेंट है। मगर घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन से ज्यादा, उन्हें उनकी बॉलिंग स्किल्स के लिए चुना गया है। वह एक ऑफ-स्पिनर हैं, और भारत को इसकी थोड़ी कमी महसूस हो रही है। इसका कारण यह है कि एशियन गेम्स की वजह से वाशिंगटन सुंदर भी उपलब्ध नहीं हैं। रियान पराग चोट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed