ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच गाबा मैदान पर खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट के चौथे दिन शाम 8 अतिरिक्त ओवर डालने पड़े। हालांकि पाकिस्तान यह मैच हार गया था। मगर अब इस बात को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और अंपायरों के बीच गहतफहमी सामने आई।
इस वजह से ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को डाले 8 ओवर एक्स्ट्रा
स्मिथ ने कहा कि वो चाहते थे कि खेल अपने निर्धारित समय पर खत्म हो ताकि उनके गेंदबाजों को थोड़ा आराम मिल सके। लेकिन बाद में पता चला कि अंपायरों ने निर्धारित समय से ज्यादा खेल कराने का फैसला किया और इस बारे में उनकी स्टीव स्मिथ से बात हो चुकी थी।
इस वजह से ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को डाले 8 ओवर एक्स्ट्रा
टेस्ट मैचों में आईसीसी के नियम के मुताबिक टेस्ट मैच के अंतिम दिन अंपायर अतिरिक्त 30 मिनट का खेल बढ़ सकते हैं। लेकिन ऐसा तभी संभव है जब दूसरी टीम के कप्तान की सहमति हो और अंपायर को लगे कि मैच का रिजल्ट इस अतिरिक्त समय में आ सकता है।
इस वजह से ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को डाले 8 ओवर एक्स्ट्रा
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने अंपायर रिचर्ड लिंगवर्थ और इयान गोल्ड से इस बारे में अफिशियल रुप से कोई बात नहीं की थी। लेकिन खेल के निर्धारित समय से खत्म होने से पहले स्मिथ ने अंपायरों से इस बारे में कुछ बात की थी, जिससे अंपायरों को लगा कि स्मिथ अतिरिक्त समय का खेल चाहते हैं।
इस वजह से ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को डाले 8 ओवर एक्स्ट्रा
लेकिन ये पूरी तरह से अंपायर के ऊपर निर्भर होता है। अंपायर चाहें तो खेल को आगे बढ़ा सकते हैं या फिर नहीं। आईसीसी के मुताबिक अंपायर ऐसा फैसला तभी लेते हैं जब बल्लेबाजी करने वाली टीम के 7 विकेट गिर चुके हों।