टीम इंडिया के हेड कोच का एलान हो चुका है, कपिल देव की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने रवि शास्त्री के नाम पर मुहर लगाई है। शास्त्री को तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिली। रवि शास्त्री 2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। शुरू से ही कयास लगाए जा रहे थे कि शास्त्री तीसरी बार टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभालेंगे और वह माइक हेसन और टॉम मूडी को पछाड़कर इस पद पर बने रहे। हेड कोच की गुत्थी सुलझने के बाद क्रिकेट फैंस के दिमाग में ये सवाल तैरने लगा कि अब सपोर्ट स्टाफ में किसे जगह मिलेगी। टीम इंडिया का अगला बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच कौन होगा। इन तीनों पदों के जिम्मेदारी किसे मिलेगी ये तय कौन करेगा। आइए बताते हैं आपको।
2 of 5
एमएसके प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के मुख्य कोच के चुनाव के लिए कपिल देव की अगुवाई में क्रिकेट सलाहकार समिति का गठन किया गया था, लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच को चुनने का दारोमदर मुख्य चयनकर्ता पास है। बीसीसीआई के नए संविधान के अनुसार टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ को टीम इंडिया का चयन करने वाले चयनकर्ता चुनेंगे। नए नियम के मुताबिक चीफ सेलेक्टर एम एस के प्रसाद ही टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ का चुनाव करेंगे।
3 of 5
एम एस धोनी-विक्रम राठौड़
- फोटो : social Media
टीम इंडिया की बैटिंग कोच बनने की रेस में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट, मार्क रामप्रकाश, अमोल मजूमदार, ऋषिकेश कनितकर, प्रवीण आमरे, लालचंद राजपूत, तिलन समरावीरा और विक्रम राठौड़ ने आवेदन किया है। खबरों की माने तो टीम इंडिया किसी भारतीय को ही कोचिंग स्टाफ के रूप में शामिल करना चाहती है। इसकी वजह से माना जा रहा है कि बैटिंग कोच पद की रेस में विक्रम राठौड़ का नाम सबसे आगे है। टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ विक्रम राठौड़ पर काफी भरोसा करते हैं। राठौड़ इंडिया ए के बैटिंग कोच रह चुके हैं।
गेंदबाजी कोच के लिए डैरेन गॉफ, स्टीफन जोंस, सुब्रतो बनर्जी, अमित भंडारी, पारस महाम्ब्रे, वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि टीम इंडिया के वर्तामान गेंदबाजी कोच भरत अरुण को इस पद पर बरकरार रखा जा सकता है।
5 of 5
आर श्रीधर
- फोटो : social Media
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के तौर पर आर श्रीधर बने रह सकते हैं, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज फील्डर रहे जोंटी रोड्स से कड़ी टक्कर मिल सकती है। टीम इंडिया के हेड कोच के पद से पर्दा तो उठ गया, रवि शास्त्री के कंधो पर एक बार फिर से भारतीय टीम को संवारने की जिम्मेदारी सैंपी गई हैं, अब देखना होगा कि उनका साथ देने के लिए चीफ सेलेक्टर किसे चुनते हैं।