फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोच के बाद अब सपोर्टिंग स्टाफ भी चुनना चाहते हैं कपिल देव, जानिए क्या कहा

Sat, 17 Aug 2019 02:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 17 Aug 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Kapil Dev says CAC should be part of selection process for other team India coaching Staff
कपिल देव - फोटो : social Media
क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के प्रमुख कपिल देव ने कहा है कि टीम के सहयोगी सदस्यों के चयन में भी इस समिति की भूमिका होनी चाहिए, क्योंकि ‘ऐसा नहीं होना उनके काम के साथ सही नहीं होगा’। कपिल की अगुवाई वाली इस तीन सदस्यीय समिति ने शुक्रवार को रवि शास्त्री का दो और साल के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में चयन किया। सुप्रीम कोर्ट की गठित प्रशासकों की समिति ने टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयन समिति को सहयोगी सदस्यों को चुनने का काम दिया है। तीन सदस्यीय सीएसी में कपिल के अलावा पूर्व भारतीय कोच अंशुमन गायकवाड़ और पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी भी शामिल थे। 
Kapil Dev says CAC should be part of selection process for other team India coaching Staff
कपिल देव

कपिल से जब पूछा गया कि क्या सहयोगी सदस्यों के चयन में सीएसी की राय ली जानी चाहिए, तो उन्होंने इसका सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि,


 हां वहां भी हमारी राय ली जानी चाहिए। अगर आप मुझ से पूछेंगे तो हमने सहयोगी सदस्यों के चयन प्रकिया के बारे में बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। अगर हम वह काम नहीं करेंगे तो यह सही नहीं होगा।


विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि हमने सीओए से कहा है कि हम उस नियुक्ति का भी हिस्सा होना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उससे संबंधित पत्र आपको बोर्ड से जारी किया जाएगा। सहयोगी सदस्यों के लिए साक्षात्कार 19 अगस्त को होंगे।
 

Kapil Dev says CAC should be part of selection process for other team India coaching Staff
संजय बांगड़ - फोटो : social Media

विश्व कप के बाद कोच शास्त्री के साथ संजय बांगड़ (बल्लेबाजी कोच), भरत अरुण (गेंदबाजी कोच), आर श्रीधर (क्षेत्ररक्षण कोच) और प्रशासनिक प्रबंधक सुनील सुब्रमण्यम को वेस्टइंडीज दौरे के लिए 45 दिनों का अनुबंध विस्तार दिया गया था। ये सभी इस चयन प्रक्रिया स्वत: शामिल होंगे। कपिल ने कहा कि सहयोगी सदस्यों के चयन में कोई संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। इस टीम के लिए उनकी (चयन समिति) शक्ति हमारी शक्ति है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि टीम को इसका फायदा हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Dev says CAC should be part of selection process for other team India coaching Staff
वेंकटेश प्रसाद - फोटो : social Media

पूर्व चयनकर्ता विक्रम राठौर और प्रवीण आमरे के साथ-साथ इंग्लैंड के जोनाथन ट्राट और मार्क रामप्रकाश ने बल्लेबाजी कोच के लिए आवेदन किया है। गेंदबाजी कोच के लिए वेंकटेश प्रसाद, डेरेन गॉफ और सुनील जोशी ने आवेदन किया है लेकिन इसकी प्रबल संभावना है कि भरत अरुण फिर से गेंदबाजी कोच बनें। क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर खेल को सबसे अच्छे क्षेत्ररक्षकों में से एक साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स से कड़ी टक्कर मिलेगी। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच के मापदंड के अनुसार, तीनों को कम से कम 10 टेस्ट या 25 एकदिवसीय मैच का अनुभव होना चाहिए और उनकी आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed