फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन चुनेगा टीम इंडिया के लिए बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच, कौन-कौन है रेस में

Sat, 17 Aug 2019 02:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 17 Aug 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Who Select Indian cricket team batting bowling and fielding coach
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली - फोटो : social Media

टीम इंडिया के हेड कोच का एलान हो चुका है, कपिल देव की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने रवि शास्त्री के नाम पर मुहर लगाई है। शास्त्री को तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिली। रवि शास्त्री 2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। शुरू से ही कयास लगाए जा रहे थे कि शास्त्री तीसरी बार टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभालेंगे और वह माइक हेसन और टॉम मूडी को पछाड़कर इस पद पर बने रहे। हेड कोच  की गुत्थी सुलझने के बाद क्रिकेट फैंस के दिमाग में ये सवाल तैरने लगा कि अब सपोर्ट स्टाफ में किसे जगह मिलेगी। टीम इंडिया का अगला बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच कौन होगा। इन तीनों पदों के जिम्मेदारी किसे मिलेगी ये तय कौन करेगा। आइए बताते हैं आपको।

Who Select Indian cricket team batting bowling and fielding coach
एमएसके प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के मुख्य कोच के चुनाव के लिए कपिल देव की अगुवाई में क्रिकेट सलाहकार समिति का गठन किया गया था, लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच को चुनने का दारोमदर मुख्य चयनकर्ता पास है। बीसीसीआई के नए संविधान के अनुसार टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ को टीम इंडिया का चयन करने वाले चयनकर्ता चुनेंगे। नए नियम के मुताबिक चीफ सेलेक्टर एम एस के प्रसाद ही टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ का चुनाव करेंगे।

Who Select Indian cricket team batting bowling and fielding coach
एम एस धोनी-विक्रम राठौड़ - फोटो : social Media

टीम इंडिया की बैटिंग कोच बनने की रेस में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट, मार्क रामप्रकाश, अमोल मजूमदार, ऋषिकेश कनितकर, प्रवीण आमरे, लालचंद राजपूत, तिलन समरावीरा और विक्रम राठौड़ ने आवेदन किया है। खबरों की माने तो टीम इंडिया किसी भारतीय को ही कोचिंग स्टाफ के रूप में शामिल करना चाहती है। इसकी वजह से माना जा रहा है कि बैटिंग कोच पद की रेस में विक्रम राठौड़ का नाम सबसे आगे है। टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ विक्रम राठौड़ पर काफी भरोसा करते हैं। राठौड़ इंडिया ए के बैटिंग कोच रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who Select Indian cricket team batting bowling and fielding coach
भरत अरुण - फोटो : BCCI

गेंदबाजी कोच के लिए डैरेन गॉफ, स्टीफन जोंस, सुब्रतो बनर्जी, अमित भंडारी, पारस महाम्ब्रे, वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि टीम इंडिया के वर्तामान गेंदबाजी कोच भरत अरुण को इस पद पर बरकरार रखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Who Select Indian cricket team batting bowling and fielding coach
आर श्रीधर - फोटो : social Media

टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के तौर पर आर श्रीधर बने रह सकते हैं, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज फील्डर रहे जोंटी रोड्स से कड़ी टक्कर मिल सकती है। टीम इंडिया के हेड कोच के पद से पर्दा तो उठ गया, रवि शास्त्री के कंधो पर एक बार फिर से भारतीय टीम को संवारने की जिम्मेदारी सैंपी गई हैं, अब देखना होगा कि उनका साथ देने के लिए चीफ सेलेक्टर किसे चुनते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed