टीम इंडिया की अंडर 19 टीम को हाल ही में एशिया कप विजेता बनाने वाले कोच और द वॉल के नाम से जाने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने युवाओं की सफलता का श्रेय विराट कोहली और अनिल कुंबले की जोड़ी को दिया है।
इस पूर्व दिग्गज ने विराट और कुंबले को दिया युवाओं की सफलता का श्रेय
2 of 5
राहुल द्रविड़
- फोटो : getty
राहुल का कहना है कि ये देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि युवा खिलाड़ी ए-टीम और घरेलू स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रीय टीम में आ रहे हैं और वहां भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम इंडिया में युवाओं को लेकर जो माहौल बन रहा है उससे इन युवाओं को काफी फायदा पहुंच रहा है।
इस पूर्व दिग्गज ने विराट और कुंबले को दिया युवाओं की सफलता का श्रेय
3 of 5
राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले
- फोटो : ESPN
द्रविड़ ने आगे कहा कि मैं युवाओं की सफलता का श्रेय विराट कोहली और अनिल कुंबले की जोड़ी को देता हूं जिन्होंने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया है। इसी वजह से हमें अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं और मैं इसका हिस्सा बनकर काफी खुश हूं।
इस पूर्व दिग्गज ने विराट और कुंबले को दिया युवाओं की सफलता का श्रेय
चेन्नई टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर की तारीफ करते हुए द्रविड़ ने कहा कि अपने पहले शतक को तिहरे शतक में बदलना काबिले तारीफ है। इस बल्लेबाज में मुझे रन बनाने की भूख नजर आती है और यह बेहद जरूरी है। राहुल ने आगे कहा नायर के पास काफी क्षमता है और मुझे उम्मीद है कि वो आगे भी बढ़िया प्रदर्शन करते रहेंगे।
इस पूर्व दिग्गज ने विराट और कुंबले को दिया युवाओं की सफलता का श्रेय
5 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : espncricinfo
भारत के ए और अंडर 19 के कोच की भूमिका निभा रहे द्रविड़ ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी टीम इंडिया के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की है। यदि टीम इंडिया को ऑल राउंडरों की जरूरत है तो हम जूनियर स्तर पर ऑल राउंडरों को बढ़ावा देंगे। द्रविड़ ने कहा कि अंडर-19 और ए टीम के परिणाम ज्यादा मायने नहीं रखते। उस स्तर पर हमें युवाओं को न सिर्फ बेहतर खिलाड़ी बनाने के साथ-साथ एक बेहतर इंसान भी बनाना होता है। ताकि वो अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें।