फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली को इसलिए टीम से किया गया था बाहर, इस खिलाड़ी की मदद से कर पाए वापसी

Fri, 03 Nov 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 03 Nov 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli was dropped in the early stages of his career reason revealed
virat kohli

विराट कोहली के स्टार क्रिकेटर बनने की कहानी काफी प्रेरणादायी है। कम परिपक्व युवा से रन मशीन बनना और फिर टीम इंडिया का कप्तान बनना, कोहली की कहानी के किस्से बेहद शानदार है। दिग्गज बल्लेबाज बनने की उनकी कहानी आसान नहीं है। जब वो टीम इंडिया में आये, तब से अगले कुछ सालों तक उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। 

Virat Kohli was dropped in the early stages of his career reason revealed
विराट कोहली - फोटो : ESPN

देश को अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलाने के छह महीनों के भीतर कोहली इंटरनेशनल क्रिकेटर बने। हालांकि, शुरुआती समय में उन्हें ज्यादातर बेंच पर बैठना पड़ा क्योंकि टीम में स्थानों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा थी।

Virat Kohli was dropped in the early stages of his career reason revealed
विराट कोहली

फिर कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में वन-डे सीरीज के दौरान शामिल किया गया। उन्हें टीम प्रबंधन ने कहा कि सीरीज के अंतिम दो मैचों में खेलने का मौका दिया जाएगा। दुर्भाग्यवश मुंबई में आतंकी हमले की वजह से दौरा रद्द करना पड़ा और युवा कोहली को खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया, जिसे कोहली अपने शानदार करियर का सबसे निराशाजनक समय मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli was dropped in the early stages of his career reason revealed
विराट कोहली - फोटो : SELF

हालांकि, राजदीप सरदेसाई ने अपनी किताब 'डेमोक्रेसी XI' में खुलासा किया है कि कोहली को किस वजह से टीम से बाहर किया गया। किताब में एक पूर्व सिलेक्टर के मुताबिक कोहली को उनकी छवि की वजह से टीम से बाहर किया गया था। उनके मुताबिक, 'हमें जहां तक याद है कि दक्षिण अफ्रीका में 2009 में हुए आईपीएल के दौरान कोहली बहुत शराब पीते थे और वो क्रिकेट से ज्यादा अपनी हेयरस्टाइल व टैटू पर ध्यान देते थे।'

विज्ञापन
Virat Kohli was dropped in the early stages of his career reason revealed
युवराज सिंह - फोटो : PTI

हालांकि, विराट कोहली ने इसे अफवाह करार दिया और कड़ी मेहनत करके टीम में वापसी की। विराट को तब स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह का साथ मिला। युवी ने कोहली का हौसला बढ़ाया और उन्हें एक महत्वपूर्ण सलाह दी, जिसका नतीजा आज सबके सामने हैं। कोहली अब टीम इंडिया के पोस्टर बॉय होने के साथ-साथ दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed