फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: विराट कोहली न करते यह गलती तो पहला टेस्ट आसानी से जीत लेती टीम इंडिया

Thu, 11 Jan 2018 01:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
virat kohli used of heavy roller in second innings puts team india on backfoot
टीम इंडिया - फोटो : File

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली 72 रन की शिकस्त के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया था कि बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण मौजूदा दौरे पर उनकी टीम ने जीत का मौका गंवा दिया।

virat kohli used of heavy roller in second innings puts team india on backfoot
शिखर धवन - फोटो : File

इसके अलावा टीम इंडिया को कई सवालों से जूझना पड़ा। शिखर धवन, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को टेस्ट विशेषज्ञों केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा पर तरजीह देने को लेकर सवाल खड़े हुए। इसके अलावा दोनों पारियों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन भी सवालों का केंद्र रहा।

virat kohli used of heavy roller in second innings puts team india on backfoot
विराट कोहली

हालांकि, न्यूलैंड्स के क्यूरेटर इवान फ्लिंट ने बताया है कि टीम इंडिया की हार का एक कारण विराट कोहली के भारी रोलर का इस्तेमाल करना भी रहा। दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी से पहले पिच पर भारी रोलर चलाने के लिए कहा, जिससे पूरा मैच मेजबान टीम के पक्ष में चला गया। जब पारी में बदलाव होता है तो कप्तान से पूछा जाता है कि उन्हें भारी या फिर हलकी रोलिंग क्या कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli used of heavy roller in second innings puts team india on backfoot
विराट कोहली - फोटो : BCCI

उल्लेखनीय है कि कोहली ने पहली पारी में हलके वजन के रोलर का इस्तेमाल किया। इसके बाद दूसरी पारी से पहले भारी रोलर कराकर सभी को हैरान कर दिया। फ्लिंट ने इकॉनोमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मेरे अनुभव से कहूं तो हेवी रोलर का असर गलत पड़ा। जब आप वांडरर्स और सेंचूरियन में खेलते हैं तो रोलर कभी दरार पैदा करता है, जिससे अनिरंतर उछाल देखने को मिलता है। यहां, वजन वाले से रोलर से पिच सपाट हो जाती है।'

विज्ञापन
virat kohli used of heavy roller in second innings puts team india on backfoot
विराट कोहली - फोटो : BCCI

उन्होंने आगे कहा, 'भारी रोलर नीचे से नमी खींचता है। जी हां, ऐसा हो सकता है, यह संभव है। ऐसा लगा मुझे? मेरे ख्याल से कोहली पहले दिन काफी चतुर दिखे, जब उन्होंने पारी के बदलने पर छोटा रोलर लिया। इससे पिच पर कोई जान नहीं बची और गेंदबाजों के लिए मदद मौजूद नहीं थी। कभी भारी रोलर फेरने से पिच तेज हो जाती है और इससे गेंद भी स्विंग भी होने लगती है। वैसे यह शोध आधारित नहीं है। इसमें से अधिकांश बात पूर्व दिग्गजों द्वारा कही गई हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed