{"_id":"6af283ffa7ce9e0ae40adefc","slug":"kris-srikkanth-criticised-young-all-rounder-suryansh-shedge-reaction-on-trade-deal-ahead-of-ipl-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पता नहीं कैसे भारत के लिए खेले': इस खिलाड़ी पर भड़के श्रीकांत, हार्दिक के ट्रेड डील की चर्चा पर क्या बोले?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'पता नहीं कैसे भारत के लिए खेले': इस खिलाड़ी पर भड़के श्रीकांत, हार्दिक के ट्रेड डील की चर्चा पर क्या बोले?
Tue, 10 Nov 2026 08:10 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 Nov 2026 08:10 AM IST
सार
आईपीएल नीलामी से पहले ट्रेड डील को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। वहीं, भारत के पूर्व खिलाड़ी कृष्णामचारी श्रीकांत ने सूर्यांश शेडगे की आलोचना की है। श्रीकांत ने इसके साथ ही हार्दिक पांड्या के संभावित ट्रेड डील पर भी बात की है।
विज्ञापन
श्रीकांत
- फोटो : IANS
विस्तार
आईपीएल 2027 के ट्रेड ने उस समय एक हैरान करने वाला मोड़ ले लिया जब ऐसी खबरें सामने आईं कि मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स में ट्रेड किया जा सकता है। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इस ब्लॉकबस्टर डील के तहत हार्दिक को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ ट्रेड किया जा सकता है। हालांकि इस बड़े सौदे पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इस डील को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब किंग्स की सराहना करते हुए कहा है कि एक ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक की काबिलियत से फ्रेंचाइजी को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
गेंदबाजी क्षमताओं पर उठाए सवाल
श्रीकांत ने हालांकि, युवा ऑलराउंडर सूर्यवंश शेडगे की गेंदबाजी क्षमताओं पर सवाल उठाते हुए उनकी आलोचना भी की। उन्होंने भारतीय टीम में शेडगे के चयन पर भी हैरानी जताई। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, यह ट्रेड निश्चित रूप से मुंबई की तुलना में पंजाब को ज्यादा फायदा पहुंचाएगा। हार्दिक के आने से उनके पास कई ऑलराउंडर हो जाएंगे, हालांकि मैं शेडगे को भारत के लिए खेलने के बावजूद ऑलराउंडर के रूप में स्वीकार नहीं करूंगा। मुझे नहीं पता कि वह भारत के लिए कैसे खेले। लेकिन कुल मिलाकर, यह पंजाब के लिए फायदेमंद है। हां, बोल्ट की जगह अर्शदीप के आने से मुंबई को भी फायदा होगा। इसके अलावा अब मुंबई एक टीम के रूप में खेलना शुरू कर देगी। रोहित निश्चित रूप से कप्तान होंगे।
उन्होंने आगे कहा, लेकिन हार्दिक के पंजाब का कप्तान बनने का कोई मौका नहीं है। श्रेयस अय्यर 100 प्रतिशत निश्चित रूप से कप्तान होंगे। पोंटिंग ने अय्यर को सिर्फ इसलिए खरीदा क्योंकि वह उन्हें कप्तान बनाना चाहते थे। इसलिए हार्दिक के कप्तान बनने की कोई गुंजाइश नहीं है और अगर वे हार्दिक को कप्तान बनाते हैं, तो टीम बिखर जाएगी और केवल विवाद होंगे, जैसा कि मुंबई के मामले में हुआ था।

क्या स्टोइनिस को रिलीज करेगी पंजाब?
श्रीकांत ने यह भी भविष्यवाणी की है कि पंजाब किंग्स ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को रिलीज कर सकती है और नीलामी में किसी अन्य तेज गेंदबाज को साइन करने की कोशिश कर सकती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि अर्शदीप मुंबई इंडियंस के सेटअप में शामिल होते हैं, तो फ्रेंचाइजी को दीपक चाहर से अलग होना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा, पंजाब स्टोइनिस को भी छोड़ देगी और बाहर से किसी अन्य तेज गेंदबाज को लेगी। इसलिए यह निश्चित रूप से पंजाब के लिए एक बेहतर ट्रेड है। उनके पास कोई ऐसा मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज नहीं था जो बड़े शॉट लगा सके। वे आधे सीजन तक शेडगे के साथ खेल रहे थे। तो अब हार्दिक के उनकी जगह आने से वे और भी मजबूत हो जाएंगे। बेशक, अर्शदीप के साथ मुंबई को भी दीपक चाहर को जाने देना चाहिए और उन्हें रिटेन नहीं करना चाहिए।