{"_id":"6af2bfb81220e0119807fd46","slug":"indian-pacer-anshul-kamboj-at-ease-with-new-zealand-s-cold-seam-friendly-conditions-know-all-details-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड की परिस्थिति पर क्या बोले अंशुल कंबोज: हरियाणा से किस तरह की तुलना? भारत ए के अनुभव पर भी रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड की परिस्थिति पर क्या बोले अंशुल कंबोज: हरियाणा से किस तरह की तुलना? भारत ए के अनुभव पर भी रखी राय
Tue, 10 Nov 2026 12:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:24 PM IST
सार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। कंबोज न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। कंबोज ने न्यूजीलैंड की परिस्थिति को लेकर बात की है।
विज्ञापन
अंशुल कंबोज
- फोटो : BCCI-X
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनना हर खिलाड़ी का सपना होता है और वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं जो उनके लिए काफी उत्साहजनक है। कंबोज न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। पहले वनडे में वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
हरियाणा से की न्यूजीलैंड के विकेट की तुलना
अंशुल कंबोज ने कहा,मैंने 13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था। मैं हरियाणा के लिए खेलता हूं। तो यह हरियाणा में भी, जैसा मैं कह सकता हूं, मौसम और विकेट कुछ वैसे ही हैं। मैं उत्साहित और बहुत खुश भी हूं, क्योंकि मैं अपनी नेशनल टीम के लिए खेल रहा हूं। अपनी नेशनल टीम के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है, इसलिए यह काफी उत्साहजनक है।
कंबोज आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा हैं। इस टीम के साथ उन्हें एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के साथ काम करने का अवसर पर मिला है। इस पर उन्होंने कहा, यह मेरे लिए सीखने का एक अच्छा अनुभव था। मैं अभी भी बहुत कुछ सीख रहा हूं। मैं बस यह पक्का कर रहा हूं कि मैं सही तरीके से सीख रहा हूं। परिणाम के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं, बल्कि इस बात पर फोकस कर रहा हूं कि मुझे क्या करना है और फील्ड पर भी क्या करना है।

कंबोज ने इंडिया ए के साथ खेलने पर मिले अनुभव पर कहा, यह बस मौसम के हिसाब से ढलने के बारे में था। विकेट थोड़ा ठंडा था और मैं बस सही लेंथ और सही एरिया समझना चाहता था जहां मुझे गेंदबाजी करनी है। मैं बस उसी पर फोकस कर रहा हूं। यह विकेट और सिचुएशन के हिसाब से परफेक्ट लाइन और लेंथ के बारे में है। यह अभी मेरे लिए काम कर रहा है, इसलिए मैं बस उसी पर फोकस कर रहा हूं।
तीसरा वनडे रद्द
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। हैमिल्टन में मंगलवार को लगातार बारिश हो रही थी जिस कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच को रद्द करना पड़ा। पहले टॉस दो घंटे से भी ज्यादा देरी से हुआ जिसमें भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस से पहले ही ओवरों की कटौती कर दी गई और मैच 40-40 ओवर का कराने का फैसला किया गया। हालांकि, टॉस के तुरंत बाद बारिश आ गई जिससे मैच शुरू नहीं हो सका।