फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने स्लेजिंग को बताया बेकार, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पीछे हटने से किया इनकार

Wed, 16 Dec 2020 05:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 16 Dec 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli told sledging to be useless, but Australia refused to back down
पेन और विराट के बीच विवाद - फोटो : ट्विटर

एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार है। दोनों ही टीमें बृहस्पतिवार से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आमने-सामने होंगी। इस दौरान खेल के साथ-साथ दोनों ही टीमों में स्लेजिंग भी देखने को मिल सकती है। हालांकि आक्रामक रवैए के लिए मशहूर टीम इंडिया के कप्तान विराट इस बार नरम दिखाई पड़ रहे हैं।

Virat Kohli told sledging to be useless, but Australia refused to back down
विराट कोहली - फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI

सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने छींटाकशी को व्यर्थ चीज बताया है और वादा किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के दौरान ‘गैर जरूरी चीजों को बाहर कर दिया जाएगा’। वहीं उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष टिम पेन का कहना है कि अगर मैच के दौरान इसकी जरूरत पड़ती है तो वह इससे पीछे नहीं हटेंगे। 

Virat Kohli told sledging to be useless, but Australia refused to back down
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : पीटीआई

कोहली ने यहां दिन-रात्रि शुरुआती टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘मुझे लगता है कि महामारी के कारण इस साल लोगों ने बहुत सारी चीजें महसूस की हैं जिनकी पहले शायद जरूरत नहीं पड़ी होगी जिसमें आपके मन में शिकायत रहती है या फिर टीमों या व्यक्तियों के बीच गैर जरूरी तनाव होता हो जो पूरी तरह से व्यर्थ है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli told sledging to be useless, but Australia refused to back down
AUS VS IND

पेन हालांकि सहमत थे कि आक्रामक होने की जरूरत नहीं है लेकिन वह और उनके खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, ‘हां, देखिए, जहां तक मैदान के अंदर की बात है तो हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।’ 

पेन ने कहा, ‘आप निश्चित रूप से योजना बनाकर नहीं जा सकते या फिर अतिरिक्त आक्रामक या ऐसा कुछ नहीं कर सकते। हम मैदान पर जाकर अपनी योजना के अनुसार चलने की कोशिश करते हैं।’  लेकिन पेन ने स्वीकार किया कि कभी कभार मैदान पर चीजें आक्रामक हो जाती हैं। और अगर ऐसा होता है तो उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि यह टीम पीछे कदम नहीं करेगी।’ 

विज्ञापन
Virat Kohli told sledging to be useless, but Australia refused to back down
AUS VS IND TEST

भारतीय कप्तान को हालांकि लगता है कि अगर कोई आक्रामक होता है तो किसी को व्यक्तिगत होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘आप फिर भी पेशेवर हो और सुनिश्चित कीजिए कि आप सकारात्मक रहो और अपने शारीरिक हावभाव व मैदान में आप कैसे चीज करते हो, उसमें आक्रामक रहो।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed