{"_id":"6a9c1823ed8a05cef4079504","slug":"manav-suthar-picked-up-a-match-haul-of-seven-wickets-in-big-warwickshire-win-against-hampshire-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काउंटी क्रिकेट में दिखा मानव सुथार का दम: हैम्पशायर के खिलाफ झटके सात विकेट, आकिब-चहल अपनी टीमों के लिए चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
काउंटी क्रिकेट में दिखा मानव सुथार का दम: हैम्पशायर के खिलाफ झटके सात विकेट, आकिब-चहल अपनी टीमों के लिए चमके
Sat, 05 Sep 2026 06:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:55 PM IST
सार
भारतीय टीम के स्पिनर मानव सुथार ने काउंटी क्रिकेट में भी अपना दम दिखाया है। सुथार ने वारविकशायर के लिए खेलते हुए हैम्पशायर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, आकिब नबी और युजवेंद्र चहल ने भी अपनी-अपनी टीमों के लिए योगदान दिया।
विज्ञापन
मानव सुथार
- फोटो : BCCI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप के शीर्ष डिविजन के मैच में सात विकेट झटककर वारविकशायर को हैम्पशायर के खिलाफ पारी और 129 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वारविकशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 398 रन बनाए, जिसके जवाब में हैम्पशायर की टीम पहली पारी में 115 और दूसरी पारी में 154 रन पर सिमट गई। मैच तीन दिन के भीतर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
सुथार ने बरकरार रखी लय
श्रीलंका में भारतीय टीम के प्रतिनिधित्व के लिए रवाना होने से पहले सुथार ने वारविकशायर के लिए अपने शुरुआती दो मैचों में 11 विकेट लिए थे। वापसी के बाद उन्होंने उसी लय को बरकरार रखते हुए कुल 38.3 ओवर में 94 रन देकर सात विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्होंने 15 ओवर में 42 रन देकर तीन और दूसरी पारी में 23.3 ओवर में 52 रन देकर चार विकेट झटके।

सरे की जीत में नबी ने दिया योगदान
लंदन के द ओवल में खेले गए एक अन्य मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने सरे की जीत में योगदान दिया। सरे ने यॉर्कशायर को एक विकेट से हराया। नबी ने दोनों पारियों में एक-एक विकेट हासिल किया। उनका पहला काउंटी विकेट भारतीय टेस्ट टीम के साथी कुलदीप यादव का रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुए नबी ने अंत में एक छक्का भी लगाया जिससे सरे जीत के और करीब पहुंच गया।

चहल ने चटकाए नौ विकेट
राष्ट्रीय टीम में वापसी की दौड़ से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए नौ विकेट चटकाए, लेकिन उनका शानदार प्रदर्शन टीम को जीत नहीं दिला सका। डरहम ने डिविजन-दो के मुकाबले में नॉर्थम्पटनशायर को 153 रन से शिकस्त दी। डरहम ने दोनों पारियों में 205 और 261 रन बनाए। नॉर्थम्पटनशायर ने पहली पारी में 263 रन बनाकर बढ़त हासिल की, लेकिन 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में महज 50 रन पर ढेर हो गई।
36 वर्षीय चहल ने पहली पारी में 36 रन देकर चार और दूसरी पारी में 84 रन देकर पांच विकेट लिए। दूसरी पारी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स को उनकी खूबसूरत लेग-ब्रेक गेंद पर बोल्ड करना उनके प्रदर्शन का खास आकर्षण रहा। चहल ने अब तक तीन प्रथम श्रेणी मैचों में 14 विकेट लिए हैं, जबकि रॉयल लंदन कप के सात लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम 15 विकेट हैं। इसी मुकाबले से डरहम के लिए पहली बार उतरे मयंक अग्रवाल ने 36 और 48 रन की पारियां खेलीं। दूसरी पारी में उन्होंने स्टोक्स के साथ 89 रन की साझेदारी भी की।