फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy Final Ishan Kishan convinced Mohammad Shami’s hunger and motivation to make an India comeback

शमी ने नहीं छोड़ी भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद: ईशान किशन ने जमकर की सराहना, बोले- जोश पहले की तरह बरकरार

Sat, 05 Sep 2026 05:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Sep 2026 05:35 PM IST
सार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलने उतरेंगे। शमी का यह 100वां प्रथम श्रेणी मुकाबला होगा। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शमी की जमकर सराहना की है और बताया कि किस तरह ये तेज गेंदबाज राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Duleep Trophy Final Ishan Kishan convinced Mohammad Shami’s hunger and motivation to make an India comeback
मोहम्मद शमी - फोटो : IANS

विस्तार

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शनिवार को कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अंदर अभी भी पहले की तरह जोश बरकरार है और वह भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रतिबद्ध नजर आते हैं। शमी अपना 100वां प्रथम श्रेणी मैच खेलने के लिए तैयार हैं। शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में पांच विकेट लेकर ईस्ट जोन को 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में उसका सामना रविवार से साउथ जोन से होगा।
विज्ञापन

ईशान बोले- उम्र मायने नहीं रखती
ईशान ने कहा, मुझे लगता है कि शमी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह इस खेल के दिग्गज हैं। जब से उन्होंने बंगाल के लिए खेलना शुरू किया है, तब से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वह विकेट लेते रहे हैं। वह अपना सब कुछ झोंक देते हैं। शमी ने भारतीय टीम की तरफ से भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है उम्र तो बस एक संख्या है। अगर वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो उम्र मायने नहीं रखती। मैं शमी भाई की वो ललक देखता हूं। वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके टीम में होने से हमें आत्मविश्वास मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी अभी 36 वर्ष के हैं और उनका करियर अवसान पर है, लेकिन ईशान ने कहा कि वह कुछ अतिरिक्त ओवर करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा, शमी भाई ने विकेट लेने के लिए अतिरिक्त ओवर मांगे थे। कप्तान के रूप में मुझे उनका यह रवैया बहुत अच्छा लगा। इससे कप्तान का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उनके अंदर अब भी भारतीय टीम की तरफ से खेलने की ललक है। वह फिर से भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

शमी का सामना करने के लिए तैयार साउथ जोन
शमी ने भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेला था। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने भी शमी की जमकर तारीफ की, लेकिन कहा कि उनकी टीम इस चतुर तेज गेंदबाज का सामना करने के लिए तैयार है। तिलक ने कहा, शमी भाई के खिलाफ खेलना हमारे लिए एक अच्छी चुनौती होगी। हमने पिछले मैच में देखा कि कैसे उन्होंने बल्लेबाजों को फंसाकर विकेट लिए। लेकिन हम उनका सामना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed