फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 साल के बच्चे ने कर डाली 67 लाख रुपये के सामान की चोरी, मां-बाप से मिली थी ट्रेनिंग

Wed, 16 Dec 2020 04:51 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 16 Dec 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
britain couple trend 6 years old child for steal 18 carat gold watch worth 67 lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

6 साल के एक बच्चे ने 67 लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। सबसे अजीब बात तो ये है कि इस चोरी की ट्रेनिंग उसके मां-बाप ने ही दी थी। मां-बाप के द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर बच्चे ने एक दुकान से 18 कैरट सोने की घड़ी चोरी कर ली, जिसकी कीमत 67 लाख रुपये है। दुकान के स्टाफ को धोखा देने के लिए इस बच्चे ने चुराई गई घड़ी की जगह पर एक नकली घड़ी भी रख दिया।

britain couple trend 6 years old child for steal 18 carat gold watch worth 67 lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, यह मामला ब्रिटेन का है। इली पारा और मार्टा पारा नाम के कपल ने चोरी की इस घटना से पहले एक लग्जरी स्टोर में गए थे। उस दौरान उन्होंने इस घड़ी की तस्वीर क्लिक कर ली थी। इसके 5 दिन बाद फिर ये कपल अपने छह साल के बेटे के साथ स्टोर में गए। इसी दौरान बच्चे ने सोने से बनी बेशकीमती घड़ी को चुरा लिया।

britain couple trend 6 years old child for steal 18 carat gold watch worth 67 lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्टोर के अंदर मौजूद स्टाफ को धोखा देने के लिए कपल ने खास तैयारी भी की थी। उन्होंने अपने बेटे को एक नकली घड़ी देकर भेजा था, जो उसने चुराई गई घड़ी की जगह पर रख दिया। ऐसे में स्टोर के स्टाफ तुरंत चोरी को नहीं पकड़ पाए। अगले दिन जब स्टाफ को नकली घड़ी की सच्चाई के बारे में पता चला, तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
britain couple trend 6 years old child for steal 18 carat gold watch worth 67 lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद रोमानिया के रहने वाले ये कपल ब्रिटेन छोड़ने की फिराक में थे। लेकिन उनके भागने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
britain couple trend 6 years old child for steal 18 carat gold watch worth 67 lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कपल ने बच्चे के जरिए 19 सितंबर 2020 को इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस अपराध के लिए कोर्ट ने बच्चे के पिता को 18 महीने की जेल की सजा, तो वहीं मां को 8 महीने की जेल की सजा सुनाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed