फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Pakistan Women Asia Cup 2026 No handshake between both captains know all details and updates

एशिया कप: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ बरकरार रखी नीति, हरमनप्रीत ने फातिमा से नहीं मिलाया हाथ

Sat, 05 Sep 2026 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:00 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एशिया कप का मुकाबला शनिवार को खेला गया। मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाए।

विज्ञापन
India vs Pakistan Women Asia Cup 2026 No handshake between both captains know all details and updates
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ACC

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला शनिवार को दुबई में खेला गया। एक बार फिर भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाई। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाए। जब टॉस जीतने के बाद श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी फरवीज महरूफ ने फातिमा को बात करने के लिए बुलाया, तो उनके और भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच कोई हैंडशेक नहीं हुआ। टॉस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी हरमनप्रीत ने फातिमा से हाथ नहीं मिलाए।
विज्ञापन

क्यों पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाता भारत?
साल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के अलावा, महिला क्रिकेट टीम ने भी 'नो हैंडशेक' नीति को सख्ती से लागू रखा है। औपचारिक शिष्टाचार न निभाने का फैसला सितंबर 2025 में पुरुष एशिया कप के दौरान लिया गया था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सलमान अली आगा की टीम के साथ तीनों मैचों में हाथ नहीं मिलाया। इसमें दुबई में हुआ टूर्नामेंट का फाइनल भी शामिल था।

इसके बाद, भारतीय महिला टीम ने भी अक्तूबर 2025 में कोलंबो में पाकिस्तान के विरुद्ध महिला वनडे विश्व कप मैच के दौरान इसी नीति का पालन किया। नवंबर 2025 में पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। दिसंबर 2025 में अंडर-19 एशिया कप, और फिर फरवरी 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप और पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी जारी रहा। हाल ही में, जून 2026 में बर्मिंघम में महिला टी20 विश्व कप मैच के दौरान हरमनप्रीत की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs Pakistan Women Asia Cup 2026 No handshake between both captains know all details and updates
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
भारत का दबदबा बरकरार
मैच की बात करें तो भारतीय महिला टीम का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा बरकरार रहा। भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 57 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। एशिया कप में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही पाकिस्तान पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी20 में आठ मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से भारत ने सात मौकों पर जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान महज एक बार ही सफलता का स्वाद चख पाया है।
विज्ञापन

India vs Pakistan Women Asia Cup 2026 No handshake between both captains know all details and updates
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women
हरमनप्रीत की ऐतिसाहिक उपलब्धि
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। हरमनप्रीत कप्तान के तौर पर 150 टी20 खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं। पुरुष या महिला क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी अब तक ये मुकाम अपने नाम दर्ज नहीं कर सका है। हरमनप्रीत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान यह कीर्तिमान अपने नाम किया। टी20 में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 121 टी20 मैचों में श्रीलंका टीम की कप्तानी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed