फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली ने फैन पर चलाई शब्दों की गोली, बोले-देश में रहकर विदेशी खिलाड़ी की तारीफ न करो

Thu, 08 Nov 2018 01:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli says to fan if live in India then do not like other countries cricketers
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जितने आक्रामक बल्लेबाज माने जाते हैं, ठीक उसी प्रकार उनका अंदाज भी कभी कभार आक्रामक हो जाता है। मौजूदा समय में विराट दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं। उनको देश से काफी लगाव है। 

Virat Kohli says to fan if live in India then do not like other countries cricketers
virat kohli pc

कोहली पहले भी कई बार कह चुके हैं कि वह अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलते हैं। ऐसे में अगर कोई भारतीय फैन विदेशी खिलाड़ियों की तारीफ करे और भारतीय खिलाड़ियों पर कटाक्ष तो इसे भारतीय कप्तान मुनासिब नहीं समझते। 

Virat Kohli says to fan if live in India then do not like other countries cricketers
विराट कोहली

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक भारतीय फैन ने कोहली पर तंज कसते हुए कहा कि, उन्हें भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा इंग्लिश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पसंद हैं। इतनी ही नहीं फैन ने ये भी कहा कि उन्हें विराट कोहली की बल्लेबाजी से ज्यादा इंग्लिश और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की बल्लेबाजी पसंद हैं। इस बात पर भारतीय कप्तान विराट कोहली काफी नाराज हो गए। कोहली की नाराजगी इतनी की उस फैन को देश छोड़ कहीं और चले जाने की बात तक कह डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli says to fan if live in India then do not like other countries cricketers
विराट कोहली

बता दें कि फैंस ने लिखा, 'कोहली एक ओवररेटेड बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं है। मैं भारतीय बल्लेबाजों की बल्लेबाजी से ज्यादा इंग्लिश और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की बल्लेबाजी देखना पसंद करता हूं।'

विज्ञापन
Virat Kohli says to fan if live in India then do not like other countries cricketers
virat kohli

इस फैन के जवाब में विराट ने कहा, 'मुझे कोई दिक्कत नहीं कि तुम मुझे पसंद करो या नहीं लेकिन मुझे नहीं लगता कि तुम इस देश में रहकर किसी और को पसंद करो। मुझे नहीं लगता कि तुम्हें भारत में रहना चाहिए। तुम्हें भारत से बाहर कहीं और चले जाना चाहिए। तुम क्यों हमारे देश में रह रहे हो। तुम कहीं और जाकर रहो।'
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed