Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Usman Khawaja Faces Backlash After Dodging Sandpapergate Questions, Postpones Interviews

सैंडपेपरगेट पर सवालों से क्यों बचते दिखे उस्मान ख्वाजा?: आलोचना के बाद इंटरव्यू किए स्थगित; क्यों बदला शेड्यूल

Wed, 11 Nov 2026 11:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Nov 2026 11:08 AM IST
सार

उस्मान ख्वाजा अपनी किताब 'सब्र' में 2018 के बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर किए गए दावों पर एबीसी के इंटरव्यू में कई सवालों का सीधा जवाब देने से बचते दिखे। इसके बाद उनकी आलोचना हुई और प्रकाशक पेंगुइन ने इस सप्ताह के कुछ इंटरव्यू स्थगित करने की पुष्टि की। बुक टूर हालांकि जारी रहेगा।

विज्ञापन
Usman Khawaja Faces Backlash After Dodging Sandpapergate Questions, Postpones Interviews
वॉर्नर-ख्वाजा और ख्वाजा की किताब सब्र - फोटो : IANS

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अपनी किताब 'सब्र' में किए गए दावों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हालांकि, किताब के प्रचार के दौरान एबीसी के एक शो में उनसे सैंडपेपरगेट विवाद पर तीखे सवाल पूछे गए तो वह कई सवालों का सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने इस सप्ताह के लिए तय कुछ इंटरव्यू स्थगित कर दिए हैं। एबीसी स्पोर्ट्स के मुताबिक, ख्वाजा के प्रकाशक पेंगुइन ने पुष्टि की है कि उनके बुक टूर और इंटरव्यू के कार्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। हालांकि, किताब का प्रचार अभियान रद्द नहीं हुआ है और यह जारी रहेगा। इस सप्ताह कुछ इंटरव्यू के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Usman Khawaja Faces Backlash After Dodging Sandpapergate Questions, Postpones Interviews
उस्मान ख्वाजा - फोटो : Reuters
किताब में ख्वाजा ने किए थे बड़े दावे
अपनी किताब में ख्वाजा ने दावा किया है कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में हुआ बॉल टैंपरिंग विवाद सिर्फ उन तीन खिलाड़ियों तक सीमित नहीं था, जिन्हें इसके लिए सजा मिली थी। उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के ज्यादातर सदस्यों को गेंद की स्थिति बदलने के लिए सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी थी। उन्होंने पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पिछले टेस्ट का भी जिक्र किया है। ख्वाजा ने हालांकि किसी खिलाड़ी का नाम लेने से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह सिर्फ वही बता रहे हैं, जो उन्होंने खुद देखा और अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Usman Khawaja Faces Backlash After Dodging Sandpapergate Questions, Postpones Interviews
उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर - फोटो : PTI
वॉर्नर के समर्थन पर क्या बोले ख्वाजा?
इंटरव्यू के दौरान ख्वाजा से पूछा गया कि क्या डेविड वॉर्नर ने उनका समर्थन किया है और वह किस झूठ की बात कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं डेवी की तरफ से नहीं बोलूंगा। मैंने अपनी कहानी खुले और सुरक्षित माहौल में बताने की पूरी कोशिश की है। ऐसा करने का कोई आसान तरीका नहीं है, लेकिन मेरा मतलब है कि मैं यहां स्थिति को और भड़काने के लिए नहीं हूं।’ उन्होंने कहा कि वह घटनाओं का अपना पक्ष बताने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही वह उन तीन खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं, जिन्हें इस विवाद के बाद सजा मिली थी। इनमें वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

Usman Khawaja Faces Backlash After Dodging Sandpapergate Questions, Postpones Interviews
वॉर्नर, स्मिथ, ख्वाजा और बैनक्रॉफ्ट - फोटो : Twitter
चार गेंदबाजों के बयान पर भी नहीं दिया सीधा जवाब
प्रस्तोता ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के चार प्रमुख गेंदबाजों पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन के संयुक्त बयान का जिक्र किया। इन चारों ने कहा था कि उन्हें केपटाउन टेस्ट के दौरान मैदान पर सैंडपेपर ले जाए जाने की जानकारी नहीं थी। ख्वाजा ने अपनी किताब में गेंदबाजों के इस बयान पर नाराजगी जताई थी। उनसे पूछा गया कि क्या अब उन्हें लगता है कि उनका आकलन गलत था? इस पर उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, ‘मैं फिर कहूंगा, मैंने पहले ही गेम में जो हुआ उसके बारे में अपना बयान दे दिया है। मैंने जो देखा और जो बातचीत हुई, उसके बारे में मैं बहुत खुला और ईमानदार था।’

ख्वाजा ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने जानबूझकर अपनी कहानी के कुछ हिस्सों को पूरी तरह स्पष्ट नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी मैं चीजों को लेकर बहुत साफ रहता हूं और कभी-कभी थोड़ा साफ नहीं रहता। मैं ऐसा जानबूझकर करता हूं, क्योंकि मैं एक कहानी बताने की कोशिश कर रहा होता हूं।’

Usman Khawaja Faces Backlash After Dodging Sandpapergate Questions, Postpones Interviews
कमिंस और स्मिथ - फोटो : IANS
कमिंस को जानकारी थी या नहीं, इस पर भी चुप रहे
ख्वाजा से पूछा गया कि क्या चारों गेंदबाज बॉल टैंपरिंग से जुड़ी बातचीत में शामिल थे? उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं इस पर ध्यान नहीं दूंगा।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को पहले से पता था कि गेंद की स्थिति बदलने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो उन्होंने कहा, ‘मैं इसका जवाब नहीं दूंगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि अपनी किताब में वह जो लिखना चाहते थे, लिख चुके हैं और घटनाओं के बारे में अपना पक्ष रख चुके हैं। ख्वाजा ने अपने पूर्व साथी चैड सेयर्स का भी जिक्र किया, जिन्होंने हाल ही में उनके कुछ दावों का समर्थन किया था।

Usman Khawaja Faces Backlash After Dodging Sandpapergate Questions, Postpones Interviews
स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट - फोटो : Twitter
जांच दोबारा शुरू करने की मांग नहीं कर रहे ख्वाजा
ख्वाजा से यह भी पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया के बड़े प्लेइंग ग्रुप और कोचिंग स्टाफ को सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी थी। इस पर भी उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी कहानी बता चुके हैं और उम्मीद करते हैं कि दूसरे लोग भी आगे आकर ईमानदारी से अपनी बात रखेंगे।

पूरे इंटरव्यू के दौरान ख्वाजा ने कहा कि वह किसी साथी खिलाड़ी को फंसाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं और न ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इस मामले की जांच दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। वह इस बात पर भी कायम रहे कि स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट को दी गई सजा बहुत ज्यादा थी। स्मिथ और वॉर्नर को 12-12 महीने, जबकि बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने का प्रतिबंध मिला था।

ख्वाजा ने कहा, ‘मैं किसी चीज की मांग नहीं कर रहा हूं। मैं सच में अपनी बात कह रहा हूं।’ उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत होने से भी इनकार किया। उनके मुताबिक, किताब में लिखी गई बातें उस समय की उनकी भावनाओं पर आधारित थीं। अपने दावों पर इंटरव्यू में स्पष्ट जवाब नहीं दे पाने के कारण अब उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed