भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में बुधवार (24 फरवरी) से खेला जाएगा। यह मुकाबला न सिर्फ सीरीज के लिहाज से अहम है बल्कि कप्तान कोहली के लिए भी खास है। इस मैच को जीतकर विराट कप्तानी के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह को पीछे छोड़ सकते हैं।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
मोटेरा में जीत कोहली को घरेलू सरजमीं पर महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़कर भारत का सबसे सफल कप्तान बना देगी। मैच की पूर्व संध्या पर जब विराट से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह (रिकॉर्ड) मेरे लिए कुछ नहीं है। हम रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते हैं। रिकॉर्ड्स को लेकर लोगों की अपनी समझ हो सकती है।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : bcci
कोहली ने कहा, 'हमारी नजरें एक मैच जीतने और एक ड्रॉ कराने पर नहीं हैं। हम दोनों मैच जीतने की कोशिश करेंगे। हमारे लिए यह क्रिकेट के दो मुकाबले हैं और हमारा ध्यान सिर्फ इसी पर है। इसके बाद जो होगा वह बाद की बात है।'
4 of 5
विराट कोहली, एमएस धोनी
- फोटो : social media
बता दें कि भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 या 3-1 से जीतने की जरूरत है। टीम अगर तीसरा टेस्ट जीत जाती है तो इसी स्टेडियम में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट में ड्रॉ के साथ भी फाइनल में जगह बना लेगी।
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
गौरतलब है कि कोहली ने चेन्नई में दूसरे टेस्ट में घरेलू सरजमीं पर कप्तान के रूप में सर्वाधिक 21 जीत के धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। आंकड़ों में बात करें तो विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 28 मुकाबले खेले हैं। इसमें उसे 21 में जीत, दो में हार और पांच मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 30 मुकाबलों में 21 जीत, तीन हार और छह ड्रॉ खेले।