{"_id":"6aa64b7f6c89af34d60d7c56","slug":"mike-hesson-open-to-becoming-pakistan-s-full-time-test-coach-after-0-3-england-series-defeat-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन?: नई जिम्मेदारी को लेकर खुद दिया बयान; बताया- आगे का क्या है प्लान","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन?: नई जिम्मेदारी को लेकर खुद दिया बयान; बताया- आगे का क्या है प्लान
Sun, 13 Sep 2026 12:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:36 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। तीसरे टेस्ट में अंतरिम जिम्मेदारी संभालने वाले माइक हेसन ने कहा है कि अगर उन्हें फुलटाइम टेस्ट कोच बनने का मौका मिलता है तो वह इसके लिए तैयार हैं। हेसन ने पाकिस्तान में मौजूद प्रतिभा पर भी भरोसा जताया।
विज्ञापन
बाबर और हेसन
- फोटो : ICC
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का 0-3 से सफाया हो गया। सीरीज के तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए सरफराज अहमद को कोचिंग जिम्मेदारी से हटा दिया और सात खिलाड़ियों को भी घर भेज दिया। इसके बाद पाकिस्तान के सफेद गेंद के कोच माइक हेसन को बर्मिंघम में तीसरे टेस्ट के लिए टीम की जिम्मेदारी संभालने के लिए बुलाया गया। अब सीरीज खत्म होने के बाद हेसन ने साफ कर दिया है कि अगर उन्हें पाकिस्तान की टेस्ट टीम का स्थायी कोच बनने का मौका मिलता है तो वह इस भूमिका के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
फिलहाल एशियाई खेलों पर हेसन का ध्यान
हेसन ने कहा, 'मैंने इस समय इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचा है। मेरे वापस लौटने के करीब एक सप्ताह बाद एशियाई खेल शुरू होने वाले हैं और सफेद गेंद के लिहाज से इस समय मेरा मुख्य ध्यान उसी पर है। इसके बाद जब टेस्ट टीम को लेकर आगे चर्चा होगी, तब मुझे लगता है कि इस बारे में बात होगी।'
उन्होंने आगे कहा, 'हां, मैं इसके लिए निश्चित रूप से तैयार रहूंगा। मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है और मुझे लगता है कि पाकिस्तान के क्रिकेट सिस्टम में पर्याप्त प्रतिभा मौजूद है। अगर हम उन्हें अच्छी दिशा दे सकें तो टीम आगे बढ़ सकती है। हालांकि, यह एक-दो मैच में नहीं होने वाला है। लेकिन मुझे लगता है कि वहां काफी प्रतिभा है और मैं उसकी जिम्मेदारी संभालने पर विचार करूंगा।'

इंग्लैंड ने भी किया था हेसन से संपर्क
माइक हेसन ने यह भी बताया कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ब्रेंडन मैकुलम के बाद टेस्ट टीम के कोच पद के लिए उनसे संपर्क किया था। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान के साथ अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दी। हेसन ने कहा, 'मेरे एजेंट ने मुझसे संपर्क कर बताया था कि बातचीत करने और मेरी उपलब्धता के बारे में पूछने के लिए एक प्रस्ताव आया है। मुझे लगता है कि उन्होंने कई लोगों से संपर्क किया था। मैंने साफ कर दिया था कि मैं पाकिस्तान के लिए प्रतिबद्ध हूं।'
उन्होंने कहा, 'मैं एक नौकरी का इस्तेमाल दूसरी नौकरी हासिल करने के लिए करने में विश्वास नहीं करता। मैंने कभी इस तरह काम नहीं किया। जिन भी पदों पर रहा हूं, उनमें पांच-छह साल तक काम किया है। मैं उसे पूरा करता हूं, फिर थोड़ा ब्रेक लेता हूं, खुद को तरोताजा करता हूं और उसके बाद कुछ नया करने की कोशिश करता हूं।'

बर्मिंघम में हार के बावजूद दिखा संघर्ष
पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड दौरा भले ही बेहद खराब रहा, लेकिन बर्मिंघम टेस्ट के आखिरी हिस्से में टीम के प्रदर्शन में कुछ सकारात्मक संकेत दिखे। पहली पारी में शुरुआती सत्र में सात विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत में ही पाकिस्तान ने दो विकेट झटक लिए।
हेसन ने खिलाड़ियों के रवैये की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'जब हम बर्मिंघम पहुंचे तो सभी खिलाड़ी इस बात को लेकर काफी केंद्रित थे कि आगे क्या करना है। कुछ खिलाड़ियों ने शायद मुझसे भी ज्यादा ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है और उन्होंने खुद को काफी अच्छी तरह ढाला। कुछ खिलाड़ी कम क्रिकेट खेलकर आए थे, लेकिन पूरी टीम का ध्यान मैच पर था।'
उन्होंने कहा, 'टॉस हारने के बाद अच्छी तेज गेंदबाजी का सामना करना और पहले डेढ़ घंटे में तीन-चार आसान विकेट गंवाना ड्रेसिंग रूम में थोड़ी अफरातफरी का कारण बना। लेकिन इसके बाद खिलाड़ी शांत रहे। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से हमने जज्बा दिखाया, उससे मैं काफी खुश था। यह सब कुछ सही नहीं था, लेकिन निश्चित रूप से कुछ बहुत अच्छे संकेत मिले।'

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे नीचे पाकिस्तान
2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में पाकिस्तान इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है। टीम को अब नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है। इसके अलावा न्यूजीलैंड को भी 2027 में पाकिस्तान का दौरा करना है, हालांकि उसकी तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। ऐसे में टेस्ट टीम के लिए स्थायी कोच का फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने अहम मुद्दा होगा। हेसन की इच्छा और उपलब्धता ने इस पद की दौड़ को जरूर दिलचस्प बना दिया है।