फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली ने ICC टेस्ट रैंकिंग में लगाई 'विराट' छलांग, टीम इंडिया टॉप पर कायम

Fri, 08 Dec 2017 07:51 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 07:51 AM IST
विज्ञापन
virat kohli rises to second in icc test ranking
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी द्वारा गुरुवार को जारी टेस्ट रैंकिंग में जबर्दस्त फायदा मिला है। श्रीलंका के खिलाफ संपन्न टेस्ट सीरीज में 610 रन बनाने वाले कोहली ने तीन स्थानों की छलांग लगाई और अब वो आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 29 वर्षीय कोहली ने अब 893 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं।

virat kohli rises to second in icc test ranking
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

वहीं आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में टीम इंडिया 124 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर कायम है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 111 अंकों के साथ दूसरे, इंग्लैंड 105 अंकों के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया 97-97 अंकों के साथ क्रमशः चौथे व पांचवें स्थान पर काबिज है।

virat kohli rises to second in icc test ranking
विराट कोहली - फोटो : File

कोहली ने नागपुर और दिल्ली में लगातार दोहरे शतक जड़े। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर (243 रन) की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कोहली को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 9वीं टेस्ट सीरीज जीती।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli rises to second in icc test ranking
विराट कोहली - फोटो : BCCI

'रन मशीन' कोहली ने साल 2017 में 10 मैचों में 5 शतकों की मदद से 1059 रन बनाए। इसमें तीन दोहरे शतक शामिल हैं। वैसे आईसीसी की वन-डे और टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में कोहली नंबर-1 पर काबिज हैं। बहरहाल, टेस्ट में कोहली ने बतौर कप्तान सर्वाधिक दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ब्रायन लारा को इस मामले में पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
virat kohli rises to second in icc test ranking
विराट कोहली - फोटो : BCCI

वहीं टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। 29 वर्षीय कोहली पिछले साल लगातार चार टेस्ट सीरीज में दोहरे शतक जमाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed