{"_id":"5a29329c4f1c1bd9798c1479","slug":"icc-suspends-mohammad-shahzad-for-failing-in-dope-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोटापे से परेशान अफगानिस्तान के ओपनर ने उठाया ऐसा कदम, अब पड़ गए लेने के देने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोटापे से परेशान अफगानिस्तान के ओपनर ने उठाया ऐसा कदम, अब पड़ गए लेने के देने
Fri, 08 Dec 2017 07:51 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शहजाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को अफगानिस्तान के विस्फोटक ओपनर मोहम्मद शहजाद को एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। मोहम्मद शहजाद डोपिंग के दोषी पाए गए हैं, जिसके बाद उन पर आईसीसी ने यह कार्रवाई की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शहजाद ने अपना वजन घटाने के लिए एक प्रतिबंधित दवाई का सेवन किया। इसकी वजह से वो डोप टेस्ट में फेल हो गए। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज शहजाद ने आईसीसी के सामने स्वीकार किया कि वजह घटाने के लिए उन्होंने 'हाईड्रॉक्सीकट' नाम का सप्लीमेंट लिया था।
3 of 5
मोहम्मद शहजाद
मोहम्मद शहजाद का 17 जनवरी 2017 को दुबई में डोप टेस्ट हुआ था। अध्य्यन में पता चला कि उन्होंने क्लेनब्यूटरोल खाया है। क्लेनब्यूटेरोल वाडा की प्रतिबंधित दवाओं की लिस्ट में आता है। इसके बाद शहजाद ने अपनी गलती स्वीकार ली, लेकिन उन पर 12 महीनों का बैन लगा दिया गया। हालांकि शहजाद का ये बैन 17 जनवरी 2017 से ही लागू हुआ है, इसलिए 17 जनवरी 2018 से वो फिर से क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहम्मद शहजाद
बता दें कि अफगानिस्तान की टीम और उसके खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में बेहतरीन प्रदर्शन करके काफी लोकप्रियता हासिल की है। लेग स्पिनर राशिद खान के अलावा बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद पूरी दुनिया में अपने खेल के लिए मशहूर हैं। शहजाद ने 59 वनडे और 57 टी-20 मैच खेले हैं। वनडे नें शहजाद ने 4 शतक और 9 अर्धशतकों की मदद से 33।98 की औसत से 1937 रन बनाए हैं। टी-20 में शहजाद ने 31।54 की औसत से 11 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से 1703 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद शहजाद
शहजाद पर लगे बैन के बाद आईसीसी ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनका ये फैसला अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को एक बार फिर चेताएगा कि वो सप्लीमेंट्स ना लें। कोई भी सप्लीमेंट्स लेने से पहले खिलाड़ियों को उसके नुकसान देखने चाहिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।