फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं विराट कोहली

Tue, 16 Oct 2018 05:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
virat kohli on the verge of breaking sachin tendulkar record against west indies
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वन-डे सीरीज में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वकालिक सर्वाधिक वन-डे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है। फिलहाल यह रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 

virat kohli on the verge of breaking sachin tendulkar record against west indies
sachin tendulkar

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले तेंदुलकर ने अपने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 वन-डे खेले। उन्होंने इस दौरान चार शतक और 11 अर्धशतकों की मदद तथा 52.37 की औसत से 1573 रन बनाए हैं। 

virat kohli on the verge of breaking sachin tendulkar record against west indies
विराट कोहली

कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 27 वन-डे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 60.30 की औसत 1387 रन बनाए। इस दौरान कप्तान ने चार शतक और नौ अर्धशतक जमाए। कोहली को सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 186 रन की दरकार है और उनके पास विंडीज टीम के खिलाफ पांच वन-डे में इसे तोड़ने से बेहतर मौका और कोई नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli on the verge of breaking sachin tendulkar record against west indies
राहुल द्रविड़

भारत के एक और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इस मामले में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। द्रविड़ ने 40 मैचों में तीन शतक और अर्धशतकों की मदद से तथा 42.12 की औसत से 1,348 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
virat kohli on the verge of breaking sachin tendulkar record against west indies
Sourav ganguly

वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 27 मैचों में 11 अर्धशतकों की मदद से 1142 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं। मोहम्मद अजहरूद्दीन 43 मैचों में 998 रन के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed