टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन दोहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक में अपनी स्पेशल जगह बना ली है। कोहली ने 267 गेंदों में 17 चौको और दो छक्को की मदद से 213 रन बनाए। कप्तान बनने के बाद से कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में एक साल में पांचवां दोहरा शतक जड़ा। इसकी शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई जब कोहली ने 200 रन बनाए। फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 204 रन की पारी खेली। अब श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 213 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स तोड़े। चलिए नजर डालते हैं:
'रिकॉर्ड मशीन' कोहली ने दोहरा शतक जड़ महान ब्रैडमैन को पछाड़ा, हासिल की ये उपलब्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली ने बतौर कप्तान पांचवां दोहरा शतक जड़कर वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की बराबरी की। कोहली और लारा ने कप्तान रहते हुए पांच-पांच शतक जमाए। भारतीय कप्तान ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को पीछे छोड़ा। इन तीनों ने कप्तान रहते हुए चार-चार दोहरे शतक जड़े थे।
वैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक जमाने के मामले में विराट कोहली 14वें स्थान पर काबिज हैं। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक बनाने का रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम हैं। ब्रैडमैन ने 12 दोहरे शतक जड़े हैं। श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज कुमार संगकारा 11 दोहरे शतकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। ब्रायन लारा (9), वॉली हेमंड (7), महेला जयवर्धने (7), मर्वन अट्टापट्टू (6), वीरेंद्र सहवाग (6), जावेद मियांदाद (6), यूनिस खान (6), रिकी पोंटिंग (6), सचिन तेंदुलकर (6), ग्रीम स्मिथ (5), राहुल द्रविड़ (5) ने जड़े हैं।
टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक जमाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज हैं। दोनों ने 6-6 दोहरे शतक जमाए हैं। इस मामले में विराट पांचवां दोहरा शतक जमाकर राहुल द्रविड़ के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ किसी भारतीय कप्तान द्वारा खेली सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अपनी पारी के दौरान 164वां रन बनाते ही विराट ने कपिल देव का 31 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने साल 1986 में कानपुर में 163 रन की पारी खेली थी।