ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने शतक लगाकर दो रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है।
महान बल्लेबाज ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ तोड़ेंगे मेरा रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज सीरीज के पहले मैच में टेस्ट करियर का 21वां शतक लगाकर स्मिथ ने 326 गेंदों का सामना कर नाबाद 141 रन की शानदार पारी खेली। स्मिथ अब सबसे तेज 21 टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शुमार हो गए हैं। स्मिथ ने सिर्फ 105 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। इस शतक के साथ वो टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। टेस्ट में सबसे कम पारी में शतक लगाने वाले में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही सर डॉन ब्रैडमैन और दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर का नाम काबिज है।
स्मिथ की इस पारी को बहुत धैर्य और अच्छे स्ट्रोक के साथ बनाई, जिससे उनकी टीम को परेशानी से बाहर निकलने में भी मदद मिली। स्मिथ के शतकों की स्कोरिंग को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को लगता है कि उनके 41 टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड निश्चित रूप से खतरे में है।
इस संबंध में 42 वर्षीय पोंटिंग ने क्रिकेट.कॉम.एयू के हवाले से कहा, ' स्टीव स्मिथ यदि अपने स्कोर को इसी रन रेट के हिसाब से बरकरार रखें तो वह मेरे रिकॉर्ड को आसानी चार से पांच साल में तोड़ सकते हैं। वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं।' उन्होंने कहा कि यह साल स्मिथ के लिए काफी अच्छा रहा। उन्होंने इस साल भारत दौरे पर तीन शतक लगाए। पोंटिंग ने कहा कि स्मिथ मेरे 41 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने का क्षमता रखते हैं।
बता दें कि रिकी पोंटिंग 168 टेस्ट मैच के 287 पारियों में 13,378 रन बटोरे हैं। टेस्ट में इनके नाम 41 शतक, 62 अर्धशतक और 6 दोहरा शतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर 257 रन है। वहीं, स्टीव स्मिथ 57 टेस्ट मैच के 105 पारियों में 5511 रन बनाए हैं। इनके नाम 21 शतक, 21 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक दर्ज है। इनका उच्च स्कोर 215 है।