टीम इंडिया और
दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानसबर्ग में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट में
विराट कोहली अपनी साख बचाने के लिए खेल रहे हैं। इस सीरीज को दक्षिण अफ्रीका पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में यह टेस्ट महज
टीम इंडिया और कोहली के लिए अपनी साख बचाने से ज्यादा कुछ और नहीं है। हालांकि इस मैच में पहली बॉल डलते ही कोहली ने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आइए जानते हैं उस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से...
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
इस पूरी सीरीज में कोहली अभी तक टीम चयन को लेकर आलोचना के शिकार होते रहे हैं। इससे पहले खेले गए दोनों टेस्ट के अलावा इस मैच में भी कोहली ने टीम में कई बदलाव किए हैं। कोहली ने
रोहित शर्मा की जगह
अजिंक्य रहाणे और
रविचंद्रन अश्विन की जगह
भुवनेश्वर कुमार को खिलाया है। इस मैच के साथ ही कप्तान कोहली के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली अभी तक 35 टेस्ट में कप्तानी कर चुके हैं और वह हर मैच में अपनी टीम में कोई न कोई बदलाव जरूर करते हैं। इस लिहाज से वह दुनिया के इकलौते कप्तान बन चुके हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम में सबसे ज्यादा बदलाव किए।
4 of 7
मुश्फिकुर रहीम
- फोटो : File
कोहली के बाद इस सूची में नंबर दो पर हैं, बांग्लादेश के पूर्व कप्तान
मुश्फिकुर रहीम का। रहीम ने 34 टेस्ट मैच में अपनी टीम में बदलाव किए हैं।
5 of 7
रे इलिंगवर्थ
- फोटो : File
तीसरे नंबर पर हैं, इंग्लैंड के रे इलिंगवर्थ। उन्होंने 31 टेस्ट में टीम में बदलाव किए।