फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: विक्ट्री परेड में दिखा रोहित-कोहली का 'ब्रोमांस', साथ उठाई ट्रॉफी तो फैंस ने किया चीयर, देखें वीडियो

Thu, 04 Jul 2024 10:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 Jul 2024 10:20 PM IST
सार

भारत के टी20 विश्व कप जीत में रोहित और विराट दोनों का योगदान रहा है। रोहित ने जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और फिर सेमीफाइनल में महत्वपूर्ण रन बनाए, वहीं विराट ने फाइनल में अहम पारी खेली। यह टी20 विश्व कप ट्रॉफी सही मायनों में उन्हीं (रोहित और कोहली) की थी। भारतीय टीम अगर बीते नवंबर में वनडे विश्व कप जीत जाती तो शायद रोहित टी20 विश्व कप में खेलने के लिए इतने बेताब और सब कुछ झोंकने को तैयार नहीं होते। रोहित क्रिकेट की दुनिया में उसी तरह की लोकप्रियता रखते हैं जैसा की धोनी के साथ था।

विज्ञापन
VIDEO: Rohit Sharma, Virat Kohli 'bromance' in victory parade, fans cheered lifted trophy, Watch Video
विराट और रोहित - फोटो : ICC
टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया देश लौट चुकी है। गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का दिल्ली में भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद सभी खिलाड़ी और स्टाफ मुंबई पहुंचे। मुंबई में एयरपोर्ट से ही भारी भीड़ उनके स्वागत के लिए जमा थी। फिर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने मरीन ड्राइव से एक खुली बस में वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ जश्न मनाने के लिए मौजूद थी। खिलाड़ियों ने इस सफर का जमकर आनंद लिया। हालांकि, विक्ट्री परेड में जो सबसे ज्यादा खास पल रहा, वह बस पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का एक साथ ट्रॉफी उठाना रहा। दोनों के ब्रोमांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
VIDEO: Rohit Sharma, Virat Kohli 'bromance' in victory parade, fans cheered lifted trophy, Watch Video
भारतीय टीम - फोटो : PTI
दरअसल, विक्ट्री परेड के दौरान रोहित और विराट शुरू में अलग-अलग खड़े हुए थे। इसके बाद दोनों बस में पीछे की तरफ गए और एकसाथ ट्रॉफी पकड़कर फैंस को दिखाया। इस लम्हे को सबसे खास बताया जा रहा है। इन दोनों ने बारबाडोस में भी एक साथ ट्रॉफी उठाई थी। लेकिन भारतीय फैंस इसका दीदार नहीं कर सके थे। अब उन्होंने उस लम्हे को यहां पर भी बनाया। रोहित और विराट के बस पर ट्रॉफी को उठाते ही फैंस ने जबरदस्त चीयर किया और दोनों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद दोनों टीम के साथ मिल गए।
VIDEO: Rohit Sharma, Virat Kohli 'bromance' in victory parade, fans cheered lifted trophy, Watch Video
भारतीय टीम - फोटो : PTI
भारत के टी20 विश्व कप जीत में रोहित और विराट दोनों का योगदान रहा है। रोहित ने जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और फिर सेमीफाइनल में महत्वपूर्ण रन बनाए, वहीं विराट ने फाइनल में अहम पारी खेली। हालांकि, फाइनल के बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया। रोहित और कोहली अब भी महेंद्र सिंह धोनी और शाहरुख खान (कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक) के अलावा आईपीएल के दो सबसे बड़े ब्रांड की तरह हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Rohit Sharma, Virat Kohli 'bromance' in victory parade, fans cheered lifted trophy, Watch Video
भारतीय टीम - फोटो : PTI
यह टी20 विश्व कप ट्रॉफी सही मायनों में उन्हीं (रोहित और कोहली) की थी। भारतीय टीम अगर बीते नवंबर में वनडे विश्व कप जीत जाती तो शायद रोहित टी20 विश्व कप में खेलने के लिए इतने बेताब और सब कुछ झोंकने को तैयार नहीं होते। रोहित क्रिकेट की दुनिया में उसी तरह की लोकप्रियता रखते हैं जैसा की धोनी के साथ था। टीम के खिलाड़ियों के साथ उनका जुड़ाव और संवाद बिलकुल नैसर्गिक है। धोनी जूनियर खिलाड़ियों के लिए 'माही भाई' थे तो वही कोहली ने मैदान पर अपने प्रदर्शन से लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन रोहित को उनके समकक्ष के साथ जूनियर खिलाड़ी भी खूब पसंद करते है। वह साथी खिलाड़ियों के साथ बेबाक संवाद करते है और उन्हें टीम में चयन नहीं होने पर उसका कारण भी बताते हैं। 
विज्ञापन
VIDEO: Rohit Sharma, Virat Kohli 'bromance' in victory parade, fans cheered lifted trophy, Watch Video
भारतीय टीम - फोटो : PTI
रविचंद्रन अश्विन का गला यह बताते हुए रुंध गया कि टेस्ट मैच के बीच में जब उनकी मां की तबीयत खराब हुई थी तब  बाद कप्तान रोहित ने टीम के एक फिजियो को उनके साथ चेन्नई जाने के लिए कहा था। टी20 अंतरराष्ट्रीय में इन दोनों की भरपाई करना टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed