{"_id":"6aabe103b73e72faaa0c19ce","slug":"leicestershire-cited-the-filming-of-former-india-captain-sourav-ganguly-s-biopic-for-poor-pitch-face-penalty-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खराब पिच के लिए लीसेस्टरशायर पर जुर्माना: क्लब ने गांगुली की आत्मकथा की शूटिंग का हवाला दिया; क्या है मामला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खराब पिच के लिए लीसेस्टरशायर पर जुर्माना: क्लब ने गांगुली की आत्मकथा की शूटिंग का हवाला दिया; क्या है मामला?
Thu, 17 Sep 2026 06:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:16 PM IST
सार
इंग्लिश काउंटी क्लब लीसेस्टरशायर पर खराब पिच के लिए जुर्माना लगाया गया है। लेकिन क्लब ने इसके लिए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक के फिल्मांकन की अनुमति देने का हवाला दिया है। हालांकि, लीसेस्टरशायर की यह अपील खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : ANI
विस्तार
लीसेस्टरशायर ने अपने मैदान की खराब पिच के कारणों में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की आत्मकथा के फिल्मांकन की अनुमति देने को भी शामिल किया था, लेकिन अनुशासनात्मक पैनल ने इस दलील को खारिज करते हुए पिच नियमों के उल्लंघन के लिए काउंटी क्लब पर 27 अंक का जुर्माना लगाया है। लीसेस्टरशायर के पास क्रिकेट अनुशासन पैनल के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 10 दिन का समय है। इस फैसले के बाद क्लब डिवीजन एक से ‘रेलीगेशन’ (निचली लीग में खिसकना) के खतरे के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
क्लब पर लगा जुर्माना
पैनल ने खराब पिच को लेकर क्रिकेट नियामक की शिकायत को बरकरार रखा। उसने ग्लेमोर्गन के खिलाफ 20 से 23 अगस्त के बीच ग्रेस रोड में 42 रन की जीत से मिले 19 अंक काट लिए और आठ अंक का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा क्लब पर 5,000 पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया। ग्रेस रोड के मुख्य मैदानकर्मी कैलम लेविन ने क्रिकेट नियामक को बताया कि ग्लेमोर्गन के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार की गई पिच कई ऐसी परिस्थितियों से प्रभावित हुई जो उनके नियंत्रण से बाहर थीं।
लेविन ने क्रिकेट नियामक को बताया, इस बार यह इस्तेमाल की हुई पिच थी। हमने 10 सप्ताह पहले इस पर दो टी20 मैच खेले थे। मैच से पहले कई ऐसी परिस्थितियां थीं जो मेरे नियंत्रण से बाहर थीं, जैसे तापमान 35 डिग्री था। मैच (ग्लेमोर्गन के खिलाफ) से चार दिन पहले हमारे यहां बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी हुई थी और मुझे पिच पर काम करने की अनुमति नहीं थी। मुझे इसे ढकने की भी अनुमति नहीं थी।

फैसले का अध्ययन कर रहा है लीसेस्टरशायर
हालांकि अनुशासनात्मक पैनल ने बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग को राहत देने वाला कारण मानने से इनकार कर दिया क्योंकि ग्रेस रोड में शूटिंग केवल एक दिन हुई थी। इसके बाद खेले गए मैच में पिच पर असमान उछाल देखने को मिला जो दरारों के कारण था। मैच रेफरी इयान रैमेज ने अपनी रिपोर्ट में असमान उछाल के 43 उदाहरण दर्ज किए। न्यायाधिकरण ने निष्कर्ष निकाला कि लीसेस्टरशायर ने जानबूझकर खराब पिच तैयार नहीं की थी, लेकिन पिच तैयार करने का उसका तरीका अनुचित था। लीसेस्टरशायर ने कहा कि वह फैसले का अध्ययन कर रहा है।
क्लब ने कहा, 'क्लब क्रिकेट अनुशासन पैनल के फैसले से अवगत है जिसमें आठ अंक की कटौती, 2027 सत्र के अंत तक निलंबित अतिरिक्त आठ अंक की कटौती और 5,000 पाउंड का आर्थिक दंड लगाया गया है। पैनल का फैसला मिलने के बाद क्लब अपनी स्थिति की समीक्षा कर रहा है और उपलब्ध सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है।' लीसेस्टरशायर के अब 12 मैच में 89 अंक हैं और शीर्ष स्तर की काउंटी लीग में बने रहने के लिए उसे मौजूदा डिवीजन एक मुकाबले में हैम्पशायर को हराना होगा।