फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan wicketkeeper-batter Muneeba Ali to miss Asian Games after flying home know reason

एशियाई खेल: पाकिस्तान महिला टीम को लगा झटका, एशियाड के बीच स्वदेश लौटीं ये खिलाड़ी; जानें क्या रहा कारण

Thu, 17 Sep 2026 07:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Sep 2026 07:18 PM IST
सार

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को एशियाई खेलों के बीच झटका लगा है। टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, लेकिन उसकी विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। बताया जा रहा है कि मुनीबा स्वदेश लौट गई हैं।

विज्ञापन
Pakistan wicketkeeper-batter Muneeba Ali to miss Asian Games after flying home know reason
मुनीबा अली - फोटो : ICC

विस्तार

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली स्वदेश वापस लौट गई हैं और वह एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। मुनीबा थाईलैंड के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रही थीं। रिपोर्ट के अनुसार, मुनीबा की मां बीमार हैं और इसी कारण उन्हें टीम का साथ छोड़कर पाकिस्तान वापस लौटना पड़ा है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उनकी जगह पर किसी भी खिलाड़ी के नाम का एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन

गुल फिरोजा निभाएंगी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी
मुनीबा की गैरमौजूदगी में गुल फिरोजा विकेटकीपर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फिरोजा बतौर विकेटकीपर मैदान पर उतरी थीं। इसके साथ ही उन्होंने शेवार जुल्फिकार के साथ पारी का आगाज भी किया था। मुनीबा का बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मुनीबा पाकिस्तान टीम की सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं और एशिया कप में टीम की ओर से अर्धशतक लगाने वाली एकमात्र बल्लेबाज थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ हुई द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भी उन्होंने टीम की कप्तानी की थी, क्योंकि उस समय नियमित कप्तान फातिमा सना 'द विमेंस हंड्रेड' में बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए यूके गई हुई थीं। पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। बारिश से प्रभावित मुकाबले में पाकिस्तान की टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बची। 
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंच चुका है पाकिस्तान
थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश के चलते 11 ओवर के मुकाबले में 4 विकेट खोकर 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम एक समय पर 47 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही थी। हालांकि, कप्तान फातिमा सना की 13 गेंदों में खेली गई 21 रनों की दमदार पारी के चलते पाकिस्तान की टीम 10.4 ओवर में 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed