फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ISS: स्पेस में फंस गई हैं सुनीता विलियम्स, नासा का खराब स्पेससूट बन सकता है टाइम बम, खतरे में अंतरिक्ष यात्री

Thu, 04 Jul 2024 07:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Jul 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Sunita Williams: Nasa New Space Suit Crisis Emerged As Sunita Williams Stuck In Space Due To Starliner Issue
स्पेस में फंस गई हैं सुनीता विलियम्स, नासा का खराब स्पेससूट बन सकता है टाइम बम - फोटो : PTI

Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में फंस गई हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आने की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्री वापस लौट नहीं पाए हैं। अंतरिक्ष यान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पांच जून को लेकर गया था।

अंतरिक्ष यान ने पांच जून को उन्हें लेकर उड़ान भरा था। अंतरिक्ष यात्रियों का यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था। बोइंग स्टारलाइनर की यह पहली उड़ान थी। अब हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण उनकी वापसी को टाल दिया गया है। एक सप्ताह के मिशन पर गई सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को 5 जुलाई को एक महीने पूरे हो जाएंगे।

नासा की तरफ से अभी तक अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बारे में सही तारीख नहीं बताई गई है। बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में आई खराबी के बाद सुनीता विलियम्स और विल्मोर की वापसी को टाल दिया गया है। अभी इंजीनियर स्पेसक्राफ्ट में गड़बड़ी को ठीक करने में लगे हैं। अब अंतरिक्ष यात्रियों के सूट में बड़ी कमी की जानकारी सामने आई है। इस समस्या की वजह से अंतरिक्ष यात्री अपने स्पेससूट में डूब सकते हैं और ब्रह्मांड के विशाल शून्य में तैर सकते हैं।

Sunita Williams: Nasa New Space Suit Crisis Emerged As Sunita Williams Stuck In Space Due To Starliner Issue
स्पेस में फंस गई हैं सुनीता विलियम्स, नासा का खराब स्पेससूट बन सकता है टाइम बम - फोटो : NASA

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के स्पेससूट को लेकर कई बार खतरा जताया गया है, क्योंकि यह 1980 के दशक के पुराने गियर पर निर्भर है। नासा के आधिकारिक दस्तावेज के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि अंतरिक्ष यात्री लुका परमिटानो 2013 के एक मिशन पर गए थे। इस दौरान वह हेलमेट में संभावित रूप से खतरनाक पानी के रिसाव का शिकार हो गए थे।

Sunita Williams: Nasa New Space Suit Crisis Emerged As Sunita Williams Stuck In Space Due To Starliner Issue
स्पेस में फंस गई हैं सुनीता विलियम्स, नासा का खराब स्पेससूट बन सकता है टाइम बम - फोटो : NASA

मार्च 2022 में  अंतरिक्ष यात्री मैथियास मौरर सांत घंटे अंतरिक्ष में बाहर रहे थे, जिसके बाद उनके हेलमेट में तरल पदार्थ मिला था। इसके बाद तुरंत स्पेसवॉक को सात महीने के लिए रोक दिया गया था। बीते सप्ताह भी एक ऐसी ही घटना घटी थी। जब अंतरिक्ष यात्री ट्रेसी डायसन स्पेस स्टेशन के एयरलॉक से बाहर जाने ही वाली थीं, लेकिन उन्होंने अचानक ठंडी हवा का तेज दबाव महसूस किया, जिसने उनके वाइजर को ढक दिया। इसके बाद उनके स्पेसवॉक पर तुरंत रोक लगा दी गई और जांच शुरू की गई।

ISS: बड़े खतरे में हैं सुनीता विलियम्स, जानिए क्यों स्पेस स्टेशन में भी सुरक्षित नहीं हैं अंतरिक्ष यात्री?

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunita Williams: Nasa New Space Suit Crisis Emerged As Sunita Williams Stuck In Space Due To Starliner Issue
स्पेस में फंस गई हैं सुनीता विलियम्स, नासा का खराब स्पेससूट बन सकता है टाइम बम - फोटो : NASA

डायसन ने मिशन कंट्रोल को जानकारी दी कि हर तरफ पानी है। मेरे वाइजर पर आर्कटिक ब्लास्ट (ठंडी हवा का तेज प्रेशर) हुआ। उन्होंने बताया कि वह बर्फ के बहते क्रिस्टल देख सकती थी।

Space News: चीन के इस खोज की पूरी दुनिया में रही है चर्चा, क्या अब मंगल ग्रह पर होगी खेती?

विज्ञापन
Sunita Williams: Nasa New Space Suit Crisis Emerged As Sunita Williams Stuck In Space Due To Starliner Issue
स्पेस में फंस गई हैं सुनीता विलियम्स, नासा का खराब स्पेससूट बन सकता है टाइम बम - फोटो : NASA

नासा अपने उपकरणों को अपडेट करने के लिए नए स्पेससूट निर्माता की तलाश कर रही है। विशेषज्ञों को डर है कि इसके पुराने उपकरण एक टाइम बम कै जैसे हैं। जब तक ये अपडेट नहीं किए जाते हैं, तो आपदा का खतरा सिर पर बना रहेगा। एक दशक से भी हेलमेट में पानी के रिसाव की समस्या पुरानी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed