फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Afghanistan 3rd T20I Abhishek Sharma stats hits century Team Indian Powerplay totals

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का तूफान: भारत के लिए जड़ा सबसे तेज शतक, रोहित के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

Thu, 17 Sep 2026 08:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Sep 2026 08:12 PM IST
सार

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। अभिषेक ने भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक लगाया है। अभिषेक और सैमसन के बीच शानदार साझेदारी हुई है। 

विज्ञापन
India vs Afghanistan 3rd T20I Abhishek Sharma stats hits century Team Indian Powerplay totals
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक ने शतक लगाया। भारत ने इसके साथ ही पावरप्ले में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। अभिषेक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पहले 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर 30 गेंदों पर शतक लगाया। टेस्ट खेलने वाले देशों में किसी बल्लेबाज का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह सबसे तेज शतक है।
विज्ञापन

India vs Afghanistan 3rd T20I Abhishek Sharma stats hits century Team Indian Powerplay totals
अभिषेक शर्मा - फोटो : Amar Ujala Graphics
पावरप्ले में ही पार किया 100 रनों का आंकड़ा
भारत को अभिषेक और संजू सैमसन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से धुआंधार बल्लेबाजी की। सबसे पहले अभिषेक ने गेंदबाजों को निशाने पर लेना शुरू किया और इसके बाद सैमसन ने भी हाथ खोले। इन दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही 100 रनों का आंकड़ा पार करा दिया। भारत का पावरप्ले में यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। भारतीय टीम इससे पहले कभी पावरप्ले में 100 रन नहीं बना सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs Afghanistan 3rd T20I Abhishek Sharma stats hits century Team Indian Powerplay totals
अभिषेक शर्मा - फोटो : Amar Ujala Graphics
रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा
अभिषेक का यह शतक भारत के लिए टी20 में किसी बल्लेबाज का सबसे तेज सैकड़ा है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेले गए मैच में 35 गेंदों पर शतक लगाया था। किसी टेस्ट नेशन देश के बल्लेबाज का भी यह सबसे तेज शतक है। हालांकि, टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। साहिल ने 2024 में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक लगाया था।

पूर्ण सदस्य टीमों के सबसे तेज टी20 शतक
गेंदें खिलाड़ी टीम बनाम स्थान वर्ष
30 अभिषेक शर्मा भारत अफगानिस्तान दिल्ली 2026
33 सिकंदर रजा जिम्बाब्वे गाम्बिया नैरोबी (रुआराका) 2024
33 फिन एलन न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका कोलकाता 2026
35 डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश पॉचेफस्ट्रूम 2017
35 रोहित शर्मा भारत श्रीलंका इंदौर 2017
विज्ञापन

India vs Afghanistan 3rd T20I Abhishek Sharma stats hits century Team Indian Powerplay totals
अभिषेक शर्मा - फोटो : Amar Ujala Graphics
28 गेंदों पर भी जड़ चुके हैं शतक
अभिषेक इससे पहले घरेलू क्रिकेट में 28 गेंदों पर शतक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने 2024 में पंजाब के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए मेघालय के खिलाफ 28 गेंदों पर शतक लगा चुके हैं। आईपीएल में भी सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है और उन्होंने भी 30 गेंदों पर ऐसा किया था। लेकिन अभिषेक 28 गेंदों पर शतक लगा चुके हैं और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 30 गेंदों पर यह कारनामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed