फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: रॉबिन उथप्पा नीलामी में सबसे महंगे भारतीय, इन दो ऑस्ट्रेलियाई पर बरसेगा पैसा

Wed, 18 Dec 2019 09:22 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 18 Dec 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Veteran Robin Uthappa is the highest base Price Player in IPL 2020 Auction From India
रॉबिन उथप्पा

कोलकाता में 19 दिसंबर को जब दुनिया भर के क्रिकेटरों का बाजार सजेगा तो सभी की निगाह कोलकाता नाइटराइडर्स के सदस्य रहे रॉबिन उथप्पा पर होंगी। क्योंकि उथप्पा सबसे अधिक बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। उथप्पा 2007 टी-20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य हैं। वह कई वर्षों से केकेआर के लिए खेल रहे थे। इस साल फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। वह पिछले साल भी नीलामी की प्रक्रिया से गुजरे थे। तब कोलकाता ने राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें टीम में शामिल कर लिया था। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस रॉबिन उथप्पा पर बोली लगा सकती है, क्योंकि उसे मध्यक्रम में एक बल्लेबाज की तलाश है। 

Veteran Robin Uthappa is the highest base Price Player in IPL 2020 Auction From India
जयदेव उनादकट

उथप्पा के अलावा पिछले साल रिकॉर्ड 8.4 करोड़ रुपये में बिकने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट पर सभी की नजरें होंगी। उनादकट ने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा है। सौराष्ट्र की इस गेंदबाज को पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था और वह आईपीएल 2018 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे।

Veteran Robin Uthappa is the highest base Price Player in IPL 2020 Auction From India
क्रिस मॉरिस - फोटो : ESPN

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, पेसर पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के साथ ही दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर रहेगी। इनके अलावा आईपीएल 2020 के लिए लगने वाली बोली में आरोन फिंच, क्रिस लिन, जेसन रॉय और इयोन मोर्गन पर भी पैसों की बारिश होने की उम्मीद है। नीलामी के लिए 971 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से आईपीएल प्रबंधन ने 332 को शॉर्टलिस्ट कर इसकी सूची आठों फ्रेंचाइजी को भेज दी है। दो करोड़ के शीर्ष बेस प्राइस में कोई भारतीय नहीं हैं जबकि मैक्सवेल सहित ऑस्ट्रेलिया के चार क्रिकेटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran Robin Uthappa is the highest base Price Player in IPL 2020 Auction From India
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ipl
दो करोड़ के बेस प्राइस के सात खिलाड़ियों में से चार ऑस्ट्रेलियाई
 
खिलाड़ी   देश  रोल
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया  ऑलराउंडर
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया  तेज गेंदबाज
जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया तेज गेेंदबाज
मिशेल मॉर्श ऑस्ट्रेलिया  ऑलराउंडर
एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंका  ऑलराउंडर
क्रिस मौरिस दक्षिण अफ्रीका ऑलराउंडर
डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज



 
विज्ञापन
Veteran Robin Uthappa is the highest base Price Player in IPL 2020 Auction From India
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर
  • 332 खिलाड़ियों की लगेगी बोली।
  • 19 भारतीय जो खेल चुके हैं अंतरराष्ट्रीय मैच ।
  • 24 अनकैप्ड (नए खिलाड़ी) हैं।
  • 02 करोड़ है सबसे ज्यादा बेस प्राइस, इसमें कोई भारतीय नहीं।
  • 73 खिलाड़ियों की जगह खाली हैं। इनमें 29 स्थान विदेशियों के लिए हैं।
  • 971 ने खिलाड़ियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed