फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: खतरे में इस भारतीय का करियर, नीलामी में 12 देशों के 332 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट

Wed, 18 Dec 2019 09:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 18 Dec 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
ipl 2020 auction date time players list indian premier league news
आईपीएल नीलामी - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल-13 के लिए कोलकाता में 19 को होने वाली नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों में रॉबिन उथप्पा (केकेआर) के अलावा पीयूष चावला (केकेआर), यूसुफ पठान (सनराइजर्स हैदराबाद) और जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स) पर सभी की निगाह रहेगी। इन सभी को इनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया है। इनमें से उथप्पा डेढ़ करोड़ रुपये के ब्रैकेट में हैं तो बाकी सभी खिलाड़ी एक करोड़ रुपये की सूची में हैं। 

ipl 2020 auction date time players list indian premier league news
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर

बीसीसीआई ने 332 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इनमें 186 भारतीय, 143 विदेशी और तीन एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। सात खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज दो करोड़ रखा है जिसमें सर्वाधिक चार ऑस्ट्रेलियाई हैं, भारत का कोई खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं है। पहली बार ऐसा होगा जब नीलामी दोपहर को होगी।

ipl 2020 auction date time players list indian premier league news
प्रवीण तांबे

48 साल के तांबे सबसे उम्रदराज तो नूर बसे युवा

भारत के 48 वर्षीय प्रवीण तांबे नीलामी में शामिल सबसे उम्रदराज होंगे। तांबे लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं और वह 61 टी-20 मुकाबलों में 67 विकेट ले चुके हैं। तांबे ने 33 आईपीएल मैचों में 30.46 की औसत से 28 विकेट चटकाए हैं। वह पिछली बार 2016 में हैदराबाद की ओर से खेले थे।

14 साल के नूर सबसे युवा: अफगानिस्तान के 14 वर्षीय नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। इस चाइनामैन गेंदबाज ने सात टी-20 मुकाबलों में आठ विकेट लिए हैं। उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में आठ विकेट झटके थे। अमेरिका और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी पहली बार नीलामी में शामिल होंगे। अमेरिका के अली खान और स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसी पर फ्रेंचाइजी दांव लगा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2020 auction date time players list indian premier league news
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला

यशस्वी व प्रियम गर्ग पर हो सकती है पैसों की बरसात

मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और उत्तर प्रदेश में मेरठ के प्रियम गर्ग पर पैसों की बरसात हो सकती है। इन दोनों का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। इनके अलावा हिमाचल के अंकुश बैंस, दिल्ली के ललित यादव और अनुज रावत को भी खरीददार मिल सकते हैं।

विज्ञापन
ipl 2020 auction date time players list indian premier league news
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर

IPL 2020 की बड़ी बातें

  • 07 खिलाड़ी शामिल हैं सबसे अधिक कीमत वाले दो करोड़ रुपये के ब्रैकेट में
  • 10 खिलाड़ी डेढ़ करोड़ के ब्रैकेट में, जिसमें उथप्पा एकमात्र भारतीय, इंग्लैंड के सर्वाधिक चार
  • 23 खिलाड़ी एक करोड़ के ब्रैककेट में, जिसमें तीन भारतीय  
  • 75 लाख के ब्रैकेट में 16 क्रिकेटर जिनमें कोई भारतीय नहीं
  • 50 लाख के ब्रैकेट में 78 खिलाड़ियों में से नौ भारत के
  • 198 अनकैप्ड खिलाड़ियों की लगेगी बोली
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed