फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twitter Blue Tick: ट्विटर ने कोहली, धोनी और रोहित का ब्लू टिक हटाया, लिस्ट में सचिन-बाबर और रोनाल्डो का भी नाम

Fri, 21 Apr 2023 09:17 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 21 Apr 2023 09:17 AM IST
सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ट्विटर पर 108.3 मिलियन, विराट कोहली के 55.1 मिलियन, सचिन के 38.6 मिलियन, रोहित शर्मा के 21.7 मिलियन और महेंद्र सिंह धोनी के 8.5 मिलियन फॉलोअर हैं।

विज्ञापन
Twitter removed blue tick of Kohli Dhoni and Rohit names of Sachin Babar azam ganguly and Ronaldo also in list
विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : BCCI
ट्विटर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ब्लू टिक हटा दिया।  शुक्रवार (21 अप्रैल) की सुबह ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर बड़े बदलाव किए। ब्लू टिक खोने वालों में महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी हैं।
Twitter removed blue tick of Kohli Dhoni and Rohit names of Sachin Babar azam ganguly and Ronaldo also in list
कोहली, धोनी और रोहित के ट्विटर अकाउंट - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ट्विटर पर 108.3 मिलियन, विराट कोहली के 55.1 मिलियन, सचिन के 38.6 मिलियन, रोहित शर्मा के 21.7 मिलियन और महेंद्र सिंह धोनी के 8.5 मिलियन फॉलोअर हैं। ट्विटर ब्लू टिक खोने वालों में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी हैं। बाबर को इस प्लेटफॉर्म पर 4.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Twitter removed blue tick of Kohli Dhoni and Rohit names of Sachin Babar azam ganguly and Ronaldo also in list
सचिन तेंदुलकर, बाबर आजम और रोनाल्डो के ट्विटर अकाउंट - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर ब्लू टिक खोने वालों में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी हैं। बाबर को इस प्लेटफॉर्म पर 4.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनके अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी, पूर्व कप्तान शोएब मलिक और पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Twitter removed blue tick of Kohli Dhoni and Rohit names of Sachin Babar azam ganguly and Ronaldo also in list
इमरान खान और सौरव गांगुली के ट्विटर अकाउंट - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान और सौरव गांगुली का भी ब्लू टिक हटा
पाकिस्तान को 1992 में विश्व कप जिताने वाले कप्तान इमरान खान के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। पाकिस्तान के इस पूर्व प्रधानमंत्री को 19.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का भी ब्लू टिक हटा दिया गया है। गांगुली को 6.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
Twitter removed blue tick of Kohli Dhoni and Rohit names of Sachin Babar azam ganguly and Ronaldo also in list
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ट्विटर ब्लू?
मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद ही कई नए फैसले लिए थे, जिसमें ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। ट्विटर ब्लू के तहत ब्लू टिक के लिए यूजर्स को हर महीने एक तय राशि देनी होती है। भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की सुविधा कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई है। ट्विटर ब्लू की भारत में मोबाइल के लिए हर महीने 900 रुपये और वेब वर्जन के लिए 650 रुपये की कीमत तय की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed