आईपीएल 2019 के लिए मंगलवार को खिलाड़ियों की नीलामी संपन्न हुई। फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश की। आईपीएल के 12वें सीजन की नीलामी के लिए फ्रेंचाइजी ने कई खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेला तो वहीं कई को निराश किया।
आइए जानते हैं वो 5 विदेशी खिलाड़ी, जिनपर फ्रेंचाइजी ने खोली अपनी तिजोरीः
सैम करन
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, लेकिन आईपीएल नीलामी में पहली बार उतरे करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। बता दें कि सैम करन ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
कोलिन इनग्राम
दक्षिण अफ्रीका के 33 वर्षीय बल्लेबाज कोलिन इनग्राम को दिल्ली कैपिटल ने 6 करोड़ 40 लाख में खरीदा है। कोलिन को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल और सनराइजर्स के बीच जंग देखने को मिली, लेकिन दिल्ली ने कोलिन पर बड़ा दांव खेलकर को अपने कब्जे में किया।
कार्लोस ब्रैथवेट
कार्लोस ब्रैथवेट
कैरेबियाई टीम के धाकड़ ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट को दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रेथवेट का बेस प्राइज 70 लाख रुपये था। ब्रेथवेट वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2016 के टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में चैंपियन बनाया था। इससे पहले ब्रेथवेट आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।
शिमरोन हेटमायर
नीलामी की शुरुआत में पहले तीन खिलाड़ियों पर किसी ने दांव नहीं खेला। इसके बाद वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा।