टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज दौरे पर सीमित ओवर्स के खेल में जोरदार प्रदर्शन किया है। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने टी-20 और वन-डे सीरीज कैरेबियाई जमीन पर जीतकर सफेद गेंद के मुकाबले में अपने खेल का लोहा मनवाया। अब टीम इंडिया को विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगा। पहला टेस्ट मैच 22 अगस्त से खेला जाएगा।
टीम इंडिया के ये तीन बल्लेबाज, जिन्होंने कैरेबियाई जमीन पर बनाए हैं सबसे अधिक टेस्ट रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 1970-71 के मशहूर विंडीज दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उस सीरीज की आठ पारियों में गावस्कर ने सात पारियों में पचास सरन से अधिक बनाए थे और शतक शतक तथा तीन अर्धशतक की बदौलत उन्होंने कुल 774 रन बनाए थे।
अपने डेब्यू मैच में ही गावस्कर ने दो अहम अर्धशतक जड़े थे। जिसकी बदौलत भारत को जीत मिली थी। पांचवेें और अंतिम टेस्ट में गावस्कर ने 220 रन की शानदार पारी खेलकर दौरे का अंत किया था। 1975-76 के दौरे पर गावस्कर ने सात पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 390 रन बनाए। कुल मिलाकर गावस्कर ने वेस्टइंडीज में खेली 24 पारियों में सात शतक और चार अर्धशतक की बदौलत 1404 रन बनाए हैं। जिनमे उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 220 रहा है।
टीम इंडिया के पूर्व मध्यक्रम के बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने वेस्टइंडीज में अपना पहला टेस्ट 1996-97 के दौरे पर खेला था। खास बात यह है कि है कि लक्ष्मण उस सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाज खेले थे। चार टेस्ट में उन्होंने दो अर्धशतकों की बदौलत 172 रन बनाए थे।
2001-02 में भारत के अगले वेस्टइंडीज दौरे पर लक्ष्मण ने पांच मैचों की आठ पारियों में चार अर्धशतकों और एक शतक की बदलौत 474 रन बनाए। 2006 के टूर पर लक्ष्मण ने एक शतक और एख अर्धशतक की मदद से सात पारियों में 257 रन बनाए थे।
2011 की टेस्ट सीरीज में वह अच्छी फॉर्म में थे और उन्होंने तीन मैच में तीन अर्धशतक की बदौलत 243 रन बनाए। कुल मिलाकर लक्ष्मण ने वेस्टइंडीज में खेली 27 पारियों में 1146 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। जिनमे उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 130 रहा है।
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं। द्रविड़ उन कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने टेस्ट खेलने वाले सभी नौ देशों के खिलाफ टेस्ट शतक लगाया है। लक्ष्मण की तरह द्रविड़ भी 1996-97, 2002, 2006 और 2011 के विंडीज दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे। 1996-97 में वेस्टइंडीज के अपने पहले टेस्ट दौरे पर द्रविड़ ने सात पारियों में 360 रन बनाए थे और वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
2002 के टूर पर उन्होंने 404 रन बनाए। 2006 के दौरे पर द्रविड़ ने अपनी कप्तानी में सात पारियों में 496 रन बनाए। कुल मिलाकर द्रविड़ ने वेस्टइंडीज में खेले 17 टेस्ट मैच की 27 पारियों में तीन शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 1511 रन बनाए हैं। विंडीज दौरे पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रन रहा है।