फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोच बनते ही रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, बताया टीम इंडिया का नया प्लान

Sat, 17 Aug 2019 09:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 17 Aug 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri has new plan for Indian cricket team as head coach
रवि शास्त्री

57 साल के रवि शास्त्री एक बार फिर से टीम इंडिया के कोच नियुक्त हुए। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। एक बार फिर से नियुक्त किए जाने के बाद उत्साहित नजर आ रहे रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के भविष्य पर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने भविष्य के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा, 'मैं इसलिए कोच बना क्योंकि मुझे इस टीम पर भरोसा था।'

Ravi Shastri has new plan for Indian cricket team as head coach
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

शास्त्री ने कहा, 'मुझे भरोसा था कि ये टीम इंडिया एक ऐसी विरासत छोड़ सकती है जो बहुत कम टीमें छोड़ पाई हैं। एक ऐसी विरासत जिसका आने वाले दशकों में भी टीमें पीछा करेंगी।' इसके अलावा टीम इंडिया का दोबारा हेड कोच बनने पर रवि शास्त्री ने कपिल देव की समिति को धन्यवाद कहा है।

Ravi Shastri has new plan for Indian cricket team as head coach
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

रवि शास्त्री ने कहा, 'मैं सबसे पहले कपिल, शांता और अंशुमन को मुझ पर 26 महीने तक और काम करने के लिए भरोसा जताने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। मेरे लिए इस टीम का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Shastri has new plan for Indian cricket team as head coach
रवि शास्त्री

रवि शास्त्री का परफॉर्मेंस

शास्त्री का 2017 में भारतीय टीम से मुख्य कोच के रूप में जुड़ने के बाद से रिकॉर्ड काफी अच्छा है। इस दौरान पिछले साल भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीती। शास्त्री के मार्गदर्शन में जुलाई 2017 से भारत ने 21 टेस्ट में से 13 में जीत दर्ज की। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तो प्रदर्शन और भी बेहतर रहा जहां भारत ने 36 में से 25 मैचों में जीत दर्ज की।

एकदिवसीय में भी भारतीय टीम 60 में से 43 मुकाबले जीतकर हावी रही। टीम हालांकि विश्व कप 2019 में उनके मार्गदर्शन में सेमीफाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रही। कैरेबियाई सरजमीं पर हालांकि टी-20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का दबदबा दर्शाता है कि टीम इंडिया अधिकांश चीजें सही कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed