फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
115/2 (9.3 ov)
Shai Hope 44(24)*
Rovman Powell 3 (6)
IND elected to bowl

ENG vs IND: इंग्लैंड पहुंचकर भारतीय टीम ने शुरू किया अभ्यास, कोहली-बुमराह रहे सबसे आगे

Fri, 17 Jun 2022 05:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 05:57 PM IST
सार

इंग्लैंड पहुंचकर भारतीय टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बीसीसीआई ने अभ्यास मैच की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें विराट कोहली और जसप्रीत की अगुवाई में सभी खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाते दिख रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Team India Starts Practice in England Kohli, Bumrah and Pujara sweats hard
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच के लिए भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इंग्लैंड पहुंचकर इन खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। हालांकि, कप्तान रोहित और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे खिलाड़ी बाद में इंग्लैंड पहुंचेंगे, लेकिन विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टेस्ट टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बीसीसीआई ने इल खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके साथ ही खिला गया है कि लंदन में तैयारी शुरू हो गई है। 
Trending Videos
Team India Starts Practice in England Kohli, Bumrah and Pujara sweats hard
भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ फिलहाल इंग्लैंड नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टीम तैयारी कर रही है। बीसीसीआई ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह सबसे आगे दिख रहे हैं, जबकि बाकी खिलाड़ी उनके पीछे दौड़ रहे हैं। 
Team India Starts Practice in England Kohli, Bumrah and Pujara sweats hard
भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के अलावा शार्दुल ठाकुर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ी इंग्लैंड में हैं और लंदन में एकमात्र टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India Starts Practice in England Kohli, Bumrah and Pujara sweats hard
भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को इंग्लैंड में एकमात्र टेस्ट खेलना है। यह टेस्ट भारत की अधूरी सीरीज का हिस्सा है, जो पिछले साल खेली गई थी। भारतीय टीम में कोरोना के मामले सामने आने के कारण खिलाड़ियों ने मैदान में उतरने से मना कर दिया था। इस वजह से टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट नहीं हो पाया था। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे हैं और एक मैच ड्रॉ हुआ था। आखिरी टेस्ट ड्रॉ कराकर या जीतकर भारत सीरीज अपने नाम कर सकता है। 
विज्ञापन
Team India Starts Practice in England Kohli, Bumrah and Pujara sweats hard
भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच एक जुलाई से शुरू होगा। बर्मिंघम में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मैच भारत के लिए काफी अहम है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed