वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज रविवार को मुंबई में होगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चयन समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। इससे पहले विंडीज दौरे के लिए टीम का चयन 19 जुलाई को होना था, लेकिन प्रशासकों की समिति और बीसीसीआई के बीच नए नियम को लेकर स्पष्टता नहीं होने की वजह से इसे दो दिन के लिए टाल दिया गया था। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बैठक कर आज दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विंडिज दौरे के लिए टीम का एलान करेगी। आइए जानते हैं किसे मिल सकता है मौका, किसके नामों पर चयनकर्ता कर सकते हैं विचार।
2 of 9
विराट कोहली
- फोटो : social Media
टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि उन्हें इस दौरे पर सीमित ओवरों के मुकाबलें के लिए आराम दिया जा सकता हैं, लेकिन विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उनपर भी दबाव अधिक है। इसकी वजह से वह शायद इस दौरे पर टीम की कमान संभालेंगे।
3 of 9
एमएस धोनी स्टंपिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के बाद संन्यास की हवाओं के बीच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने दो महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज दौरे पर उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत विंडीज जाएंगे, लेकिन दूसरे विकेटकीपर को लेकर दो-तीन नामों पर चर्चा हो सकती है। इनमें संजू सैमसन और ईशान किशन का नाम प्रमुख है।
वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी को भी विंडीज दौरे के सीमित ओवरों के मैचों से आराम दिया जा सकता है। ऐसे में क्या नवदीप सैनी को भुवनेश्वर कुमार के साथ टीम इंडिया के आक्रमण को संभालने की जिम्मेदारी मिल सकती है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दीपक चाहर को भी टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल करने पर चयन समिति जरूर विचार करना चाहेगी। आवेश खान का के नाम पर चयन समिति विचार कर सकती है।
विश्व कप के दौरान सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने की वजह से ओपनिंग का एक स्पॉट अभी खाली है। दूसरे छोर से रोहित ने विश्व कप में गजब का खेल दिखाया है। ऐसे में मयंक अग्रवाल की जगह तय मानी जा रही है। न्यूजीलैंड दौरे गए पर गए शुभमन गिल का भी स्थान टीम मेंं नजर आ रहा है।