{"_id":"5d3417878ebc3e6cd05ab712","slug":"man-jumping-on-flight-wing-in-murtala-muhammed-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेक ऑफ से पहले फ्लाइट के विंग पर चढ़कर युवक लगा कूदने, मच गई अफरा-तफरी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
टेक ऑफ से पहले फ्लाइट के विंग पर चढ़कर युवक लगा कूदने, मच गई अफरा-तफरी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आए दिन विमान में या एयरपोर्ट पर लोगों द्वारा अजीब सी हरकत करने का वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखकर आप हैरान हो सकते हैं। लेकिन जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखकर आप सहम सकते हैं। दरअसल, लागोस के मुर्तला मोहम्मद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति टेक ऑफ के दौरान विमान पर चढ़ गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर विमान में सवार एक शख्स ने शेयर किया।
2 of 5
- फोटो : social media
टेक ऑफ के दौरान विमान पर चढ़े युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। विमान लागोस से पोर्ट हारकोट जा रहा था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अजमान एयर का बोइंग 737 जैसे ही रनवे पर उड़ान भरने वाला था कि एक शख्स तेजी से विमान की ओर दौड़ने लगा। इस दौरान पायलट ने इंजन को धीमा किया और बंद कर दिया। एक शख्स ने बताया कि आरोपी युवक विमान की तरफ दौड़ रहा था, उसके हाथों में सूटकेस था। फिर उसने सूटकेस को इंजन के अंदर रख दिया और विंग पर चढ़ गया।
3 of 5
- फोटो : डेमो
विमान में मौजूद सभी लोग डर गए। थोड़ी देर के लिए विमान में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आरोपी युवक विंग पर कूदता रहा और केबिन में घुसने की कोशिश करने लगा। घटना के दौरान लोग इतना डर गए कि उन्होंने विमान के क्रू सदस्यों से आपातकाल द्वार खोलने की अपील करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : डेमो
विमान में सवार एक पैसेंजर ओट्टो ओरनाडाम ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह एक आपातकाल स्थिति है। हम पूरे तीस मिनट तक फंसे रहे। उस वक्त सिक्योरिटी नदारद थी। घटना के दौरान सब लोग सहमे हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : Social Media
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उस वक्त मेरे जेहन में कई सवाल चल रहे थे।" ओट्टो ने लोगों से इसे उचित अधिकारी तक साझा करने की अपील भी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।