फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चयन समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे विराट, थोड़ी देर में विंडीज दौरे के लिए टीम का एलान

Sun, 21 Jul 2019 02:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 21 Jul 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Team India Selection for West Indies tour Rishabh Pant will replace MS Dhoni
विराट कोहली-एम एस के प्रसाद - फोटो : ANI

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज रविवार को मुंबई में होगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चयन समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। इससे पहले विंडीज दौरे के लिए टीम का चयन 19 जुलाई को होना था, लेकिन प्रशासकों की समिति और बीसीसीआई के बीच नए नियम को लेकर स्पष्टता नहीं होने की वजह से इसे दो दिन के लिए टाल दिया गया था। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बैठक कर आज दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विंडिज दौरे के लिए टीम का एलान करेगी। आइए जानते हैं किसे मिल सकता है मौका, किसके नामों पर चयनकर्ता कर सकते हैं विचार।


 

Team India Selection for West Indies tour Rishabh Pant will replace MS Dhoni
विराट कोहली - फोटो : social Media

टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि उन्हें इस दौरे पर सीमित ओवरों के मुकाबलें के लिए आराम दिया जा सकता हैं, लेकिन विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उनपर भी दबाव अधिक है। इसकी वजह से वह शायद इस दौरे पर टीम की कमान संभालेंगे।

Team India Selection for West Indies tour Rishabh Pant will replace MS Dhoni
एमएस धोनी स्टंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप के बाद संन्यास की हवाओं के बीच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने दो महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज दौरे पर उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत विंडीज जाएंगे, लेकिन दूसरे विकेटकीपर को लेकर दो-तीन नामों पर चर्चा हो सकती है। इनमें संजू सैमसन और ईशान किशन का नाम प्रमुख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India Selection for West Indies tour Rishabh Pant will replace MS Dhoni
khaleel ahmed

वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी को भी विंडीज दौरे के सीमित ओवरों के मैचों से आराम दिया जा सकता है। ऐसे में क्या नवदीप सैनी को भुवनेश्वर कुमार के साथ टीम इंडिया के आक्रमण को संभालने की जिम्मेदारी मिल सकती है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दीपक चाहर को भी टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल करने पर चयन समिति जरूर विचार करना चाहेगी। आवेश खान का के नाम पर चयन समिति विचार कर सकती है।

विज्ञापन
Team India Selection for West Indies tour Rishabh Pant will replace MS Dhoni
शुभमन गिल

विश्व कप के दौरान सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने की वजह से ओपनिंग का एक स्पॉट अभी खाली है। दूसरे छोर से रोहित ने विश्व कप में गजब का खेल दिखाया है। ऐसे में मयंक अग्रवाल की जगह तय मानी जा रही है। न्यूजीलैंड दौरे गए पर गए शुभमन गिल का भी स्थान टीम मेंं नजर आ रहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed