फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 में सबसे पहले श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, ऐसा है पूरी सीरीज का शेड्यूल, यहां होंगे मैच

Fri, 03 Jan 2020 08:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 03 Jan 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
Team India s first series in 2020 vs Sri Lanka, here is full schedule
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

नए साल का आगाज हो चुका है। साल 2020 खेल के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है। जहां खेलों का महाकुंभ ओलंपिक इसी साल खेला जाना है तो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी-20 का भी क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार करेंगे। अब नए साल में टीम इंडिया का पहला इम्तिहान श्रीलंकाई चीतों के खिलाफ होगा। तीन टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला पांच फरवरी को खेला जाएगा। एक नजर डालते हैं पूरी सीरीज के कार्यक्रम पर...

Team India s first series in 2020 vs Sri Lanka, here is full schedule
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्वि्टर

तीन टी-20 मैच की सीरीज


इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी-20 के मद्देनजर भारत के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच इंदौर तो तीसरा और आखिरी मुकाबले के लिए दोनों ही टीम को पुणे पहुंचना होगा। टीम प्रबंधन ने जहां ओपनर रोहित शर्मा को इस सीरीज के लिए आराम दिया है तो दूसरे ओपनर शिखर धवन चोट के बाद टीम में वापसी करेंगे। डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से भी टीम को मजबूती मिली है।

Team India s first series in 2020 vs Sri Lanka, here is full schedule
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर

श्रीलंका से 12 साल में कोई सीरीज नहीं हारा भारत

श्रीलंका और भारत एक साल बाद द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2017-18 में श्रीलंकाई टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी। भारतीय टीम ने यह सीरीज 3-0 से जीती थी। भारत ने 12 साल से श्रीलंका के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। इस दोनों टीमों ने अब तक छह सीरीज खेली हैं जिसमें से पांच जीती जबकि एक ड्रॉ रही है। दोनों ने पहली सीरीज 2008-09 में खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India s first series in 2020 vs Sri Lanka, here is full schedule
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर

ऐसा है टी-20 सीरीज का कार्यक्रम

 
तारीख जगह समय
5 जनवरी गुवाहाटी शाम 7 बजे
7 जनवरी इंदौर शाम 7 बजे
10 जनवरी पुणे शाम 7 बजे
विज्ञापन
Team India s first series in 2020 vs Sri Lanka, here is full schedule
भारत बनाम श्रीलंका टी-20

दोनों टीम का स्क्वॉड:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन

श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनुष्का गुणाथलिका, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंडु हसरंगा, लाहिरू कुमारा, कुसल मेंडिस, लक्षन संदकन, कसुन रजिठा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed