{"_id":"6b08eb08e78159bcc604ca54","slug":"india-out-of-asia-cup-rising-stars-tilak-varma-reveals-reason-behind-sri-lanka-defeat-praises-2-allrounders-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत एशिया कप से बाहर: हार से टूटे कप्तान तिलक ने बताया- कहां हुई चूक? इन दो ऑलराउंडर की तारीफ में पढ़े कसीदे!","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत एशिया कप से बाहर: हार से टूटे कप्तान तिलक ने बताया- कहां हुई चूक? इन दो ऑलराउंडर की तारीफ में पढ़े कसीदे!
Fri, 27 Nov 2026 07:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 27 Nov 2026 07:59 AM IST
सार
317 रन बनाने के बावजूद भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पिछड़ गई? कप्तान तिलक वर्मा ने हार के बाद उस रणनीति का खुलासा किया, जिस पर पूरा दारोमदार था। हालांकि, इस निराशाजनक अभियान के बीच उन्हें दो खिलाड़ियों में भविष्य की बड़ी उम्मीद नजर आई।
विज्ञापन
भारत-ए राइजिंग एशिया कप से बाहर
- फोटो : BCCI
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका ए के हाथों मिली आठ विकेट की करारी हार के बाद इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। मैच के बाद तिलक ने न सिर्फ हार की असली वजहों पर से पर्दा उठाया, बल्कि यह भी खुलासा किया कि टीम ने मैदान पर उतरने से पहले जो खास रणनीति बनाई थी, गेंदबाज उसे लागू करने में पूरी तरह नाकाम रहे। इसके साथ ही उन्होंने दो ऑलराउंडर्स को इस पूरे टूर्नामेंट की सबसे बड़ी 'खोज' करार दिया।
'पहले 15 ओवर का प्लान' हुआ फेल
तिलक वर्मा ने बताया कि 317 रनों का बचाव करते समय टीम का सबसे बड़ा फोकस शुरुआती 15 ओवरों पर था, क्योंकि दोहा की पिच 20 ओवर के बाद धीमी पड़ रही थी। तिलक ने कहा, 'मैं लड़कों से यही कह रहा था कि शुरुआती 15 ओवर बहुत अहम होंगे। अगर हम उन्हें छह रन प्रति ओवर के आसपास रोक लेते हैं, तो बाद में पिच धीमी होने का हमें पूरा फायदा मिलेगा। हमने यही प्लान बनाया था, लेकिन दुर्भाग्य से हम इसे मैदान पर लागू नहीं कर पाए।'
बता दें कि भारतीय गेंदबाज इस प्लान के ठीक उलट गए और श्रीलंकाई ओपनरों (लसिथ क्रूसपुले और सिनेत जयवर्धने) ने पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच से बाहर कर दिया।

Trending Videos
शाहबाज और तिलक
- फोटो : BCCI
बल्लेबाजी में भी चूक गई टीम इंडिया
पहले 10 ओवर में 95 रन बनाने के बावजूद भारतीय टीम 317 रन ही बना सकी। इस पर तिलक ने स्वीकार किया कि 20 ओवर के बाद गेंद थोड़ा रुककर और नीची रहकर आ रही थी। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हम 320-330 के आसपास का स्कोर सोच रहे थे, जो इस पिच पर अच्छा होता। लेकिन बीच में हमारे लगातार तीन विकेट गिर गए। इसके बाद शाहबाज और तनुष ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे हम 317 तक पहुंच सके।'
इन दो खिलाड़ियों को बताया टूर्नामेंट की सबसे बड़ी 'खोज'
हार की निराशा के बावजूद तिलक वर्मा ने शाहबाज अहमद और तनुष कोटियन की जमकर तारीफ की और उन्हें इस एशिया कप का सबसे बड़ा पॉजिटिव बताया। तिलक ने कहा, 'टूर्नामेंट से कई सकारात्मक बातें निकलकर आई हैं। कई युवा खिलाड़ी पहली बार खेल रहे थे, लेकिन खासतौर पर शाहबाज और तनुष का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। तनुष ने यहां अपना डेब्यू किया और शाहबाज ने भी दिखाया कि वह उपयोगी गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में दमदार बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। ये दोनों टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।'

तनुष और तिलक
- फोटो : BCCI
'गेंदबाजी में आत्ममंथन की जरूरत'
कप्तान तिलक वर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में भारतीय गेंदबाजी के लचर प्रदर्शन को लेकर भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने साफ कहा कि बल्लेबाजी ग्रुप के तौर पर टीम ने अच्छा काम किया, लेकिन गेंदबाजी में सुधार की सख्त जरूरत है। तिलक के मुताबिक, 'मैंने सभी गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन यह हमारे लिए एक खराब दिन था। हमें कोई मदद नहीं मिली। अब हम ड्रेसिंग रूम और घर जाकर गेंदबाजी के पहलुओं पर आत्ममंथन करेंगे और मजबूती से वापसी करेंगे।'
मैच में क्या हुआ?
दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 317 रन बनाए। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (78), कप्तान तिलक वर्मा (53) और अंत में शाहबाज अहमद (नाबाद 54) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि वैभव सूर्यवंशी (40) ने तेज शुरुआत दिलाई।
जवाब में 318 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए ने महज 41.3 ओवर में दो विकेट खोकर (318/2) एकतरफा जीत दर्ज की। श्रीलंकाई ओपनरों लसिथ क्रूसपुले (116) और सिनेत जयवर्धने (105) के बीच हुई 174 रनों की साझेदारी ने भारत से जीत का हर मौका छीन लिया और भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में बेबस नजर आए।